मोतिहारी:-चोरी का आरोप लगा 20 वर्षीय युवक की पीट-पीट कर हत्या
चोरी का आरोप लगा 20 वर्षीय युवक की पीट-पीट कर हत्या
चम्पारण टुडे मोतिहारी से रवि गुप्ता
मोतिहारी(पूर्वी चम्पारण) : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कटहा लोकनाथपुर मे चोरी का आरोप लगा 20 वर्षीय युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी.मृतक की पहचान गांव के ही सेराज आलम के रूप में की गयी है. घटना गुरुवार की देर रात करीब दो बजे की है. हालांकि, मृतक के परिजनों का आरोप है कि सेराज को उसकी प्रेमिका ने फोन कर मिलने के लिए बुलाया था. इस दौरान लड़की के परिजनों ने दोनो को एक साथ पकड़ लिया, उसके बाद सेराज को कमरे मे बंद कर बेरहमी से पिटाई करते हुए मौत के घाट उतार दिया और शव को घर से बाहर फेंक दिया.घटना के संबंध में थाना प्रभारी अरविंद प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने सुबह में युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है. इधर मामले को प्रेम प्रसंग से भी जोड़ कर देखा जा रहा है. युवक के घर वालों ने प्रेम प्रसंग में उसे घर पर बुला हत्या किये जाने का आरोप लगाया है.घटना के बाद से आरोपित फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
![]() |
| रोते बिलखते मृतक के परिजन |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.