Breaking News

कोटवा:- मजिस्ट्रेट की निगरानी में जब्त शराब को किया गया नष्ट

कोटवा:- मजिस्ट्रेट की निगरानी में जब्त शराब को किया गया नष्ट
नष्ट करने के लिए रखी गयी जब्त शराब
कोटवा से छायाकार अमित के साथ अजीत कुमार सिंह की रिपोर्ट:-
कोटवा :-थाना परिसर में मजिस्ट्रेट चन्दन कुमार , अंचलाधिकारी कोटवा संजय कुमार रजनीश एवम थानाध्यक्ष राजेश कुमार के निगरानी में जिला से प्राप्त आदेश के अनुरूप जब्त शराब को नष्ट किया गया । कोटवा थाना द्वारा जब्त किये गए विदेशी शराब , देशी पाउच एवं ताड़ी को गड्ढा खोदकर जेसीबी मशीन की सहायता से तोड़ कर नष्ट किया गया । अंचलाधिकारी कोटवा संजय कुमार रजनीश ने बताया कि कोटवा थाना द्वारा जब्त 2915 बोतल में 993 लीटर विदेशी शराब , 25 लीटर पाउच तथा 25 लीटर ताड़ी को नष्ट किया गया ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.