कवैया पंचायत में बीडीओ द्वारा चलाया गया खुले में शौच मुक्त जागरूकता अभियान
 |
| कार्यक्रम को संबोधित करते बीडीओ अलाउद्दीन अंसारी |
चम्पारण टुडे घोड़ासहन
घोड़ासहन:स्वच्छता अभियान में तेजी लाने को लेकर बीडीओ अलाउद्दीन अंसारी व सीओ उदयशंकर मिश्रा द्वारा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में दौरा जारी है.इस क्रम में मंगलवार को प्रखंड के कवैया पंचायत के पंचायत भवन में लोहिया स्वच्छता अभियान के अंतर्गत खुले में शौच मुक्त जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते बीडीओ अलाउद्दीन अंसारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को खुले में शौच करने से मक्खियों के द्वारा लोगो में अनेकों प्रकार के होने वाले बीमारियों के बारे में
 |
| कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियो की तस्वीर |
जानकारी दिया गया वहीँ लोगो को शौचालय निर्माण करने के लिये भी प्रेरित किया ताकि लोगो के शौच में जाने से मुक्ति मिल सके.उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों व वार्डसदस्यो को निगरानी कमिटी के गठन करने के साथ ही शौचालय के निर्माण के प्रचार प्रसार के लिये दिशा-निर्देश दिए.वही उपस्थित लोगों को अपने अपने घरों में शौचालय निर्माण करने के लिए संकल्प कराया.बैठक में मुखिया संजीव कुमार,प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रंजीत कुमार झा,स्वच्छता के प्रखंड समन्वयक मधुसूदन कुमार समेत पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियो के साथ सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.