Breaking News

धार्मिक जुलूस के दौरान बाजपट्टी, बैरगनिया व परिहार में हिंसक झड़प,पुलिस फायरिंग, बीडीओ, सीओ व हवलदार सहित कई घायल

सीतामढ़ी जिले में धार्मिक जुलूस के दौरान बाजपट्टी, बैरगनिया व परिहार में हिंसक झड़प,पुलिस फायरिंग, बीडीओ, सीओ व हवलदार सहित कई घायल
बवाल शांत कराने के लिए खुद कमान संभाले डीएम मोबाइल से बात करते, मौजूद एसपी व अन्य
चम्पारण टुडे सीतामढ़ी से विनोद कुमार
सीतामढ़ी :- जिले में धार्मिक जुलूस के दौरान भीड़ में शामिल असामाजिक तत्वों ने बाजपट्टी, परिहार व बैरगनिया क्षेत्रों में न सिर्फ बवाल काटा, बल्कि सामाजिक सदभाव की बुनियाद भी तोड़ने की कोशिश की. बाजपट्टी थाने के मधुबन बाजार में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प के बाद जमकर पथराव हुआ. इस
जख्मी सीओ शशि रंजन यादव तथा घायल हवलदार जितेंद्र ठाकुर.
दौरान घर व दुकानें तोड़ दी गयीं, लूटपाट को भी अंजाम दिया गया. असामाजिक तत्वों ने दो बाइक को आग के हवाले कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम पर भी हमला कर दिया गया. इसमें बाजपट्टी के अंचलाधिकारी शशि रंजन यादव व हवलदार जितेंद्र ठाकुर का सिर फट गया. साथ ही आधा दर्जन

बाजपट्टी में पुलिस गिरफ्त में आरोपित
पुलिसकर्मी जख्मी हो गये.बीडीओ मुकेश कुमार समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गये. बाद में डीएम राजीव रोशन, एसपी हर प्रसाथ एस व एएसपी अभियान संदीप कुमार नीरज ने मौके पर पहुंच खुद डंडा संभालते हुए स्थिति संभाली. पुलिस की टीम ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज व चार राउंड हवाई फायरिंग की. पुलिस ने शक के आधार पर दो दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है. गिरफ्तार
बाजपट्टी में पुलिस गिरफ्त में आरोपित पर डंडा चटकाती पुलिस
लोगों से पूछताछ जा रही है. डीएम-एसपी समेत अधिकारियों की टीम गांव में कैंप कर रही है. चप्पे-चप्पे पर सशस्त्र बल तैनात है. बताया गया है कि एक गुट ने आस्था के एक स्थल पर हमला कर दिया. इसके बाद दोनों में हिंसक झड़प हुई.


बैरगनिया में पुलिस पर पथराव,पुलिस जीप को पलटा

 जबकि, बैरगनिया थाना के जमुआ टोले पकरिया में विसर्जन जुलूस रोके जाने से नाराज लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. साथ ही बीडीओ व थानाध्यक्ष के वाहन को पलट कर क्षतिग्रस्त कर दिया. इस दौरान जहां पांच जवान जख्मी हो गए, वहीं बीडीओ आशुतोष आनंद व थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चोटिल हो गये. बाद में पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति को
पलटी पुलिस जीप की तस्वीर
नियंत्रित किया गया. लाठीचार्ज में सात लोग जख्मी हो गये. घटना के बाद इलाके में बड़ी संख्या में सशस्त्र बल तैनात कर दिया गया है. वहीं, डीएसपी मुख्यालय राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन की टीम इलाके में कैंप कर रही है. बताया गया है कि पकड़िया गांव से निकले जुलूस को आगे जाने से एक गुट के लोगों ने प्रतिकार किया, वहीं पुलिस को सूचना दी. सूचना के बाद थानाध्यक्ष व बीडीओ मौके पर पहुंच गए और निर्धारित रूट की सीमा पर सड़क जाम कर दिया. इससे नाराज लोगों ने जम कर बवाल काटा.

परिहार प्रखंड में पठड़ाव के बाद हिंसक झड़प

उधर, परिहार प्रखंड के बेला थाने के मच्छपकौनी में एक धार्मिक जुलूस पर असामाजिक तत्वों के पथराव के बाद हिंसक झड़प हो गयी. इसमें दो दर्जन से अधिक लोग जख्मी हुए हैं. उन्हें इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भरती कराया गया है. इसके पूर्व शनिवार रात भी विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव के चलते तनाव बढ़ गया था. इधर, घटना के बाद कार्यपालक दंडाधिकारी शीलानाथ सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की टीम इलाके में कैंप कर रही है.


क्या कहते हैं अधिकारी

सीतामढ़ी के जिलाधिकारी राजीव रोशन ने कहा है कि असामाजिक तत्वों ने समाज को बांटने की कोशिश की है. स्थिति नियंत्रित है. कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है. जांच जा रही है. बेगुनाहों को मुक्त कर दिया जायेगा. असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.















कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.