रक्सौल में टैंकर के चपेट में आने से दो बच्चों की मौत पर तनाव,नही उठने दे रहे शव
रक्सौल में टैंकर के चपेट में आने से दो बच्चों की मौत पर तनाव,आक्रोशित लोगों ने की प्रशासन की फजीहत,नही उठने दे रहे शव
चम्पारण टुडे रक्सौल से डी एन कुशवाहा
रक्सौल :- काठमांडू -दिल्ली सड़क एनएच 28 ए अंतर्गत रक्सौल प्रधान पथ स्थित कोइरिया टोला में दो बच्चों की टैंकर से रौंद कर मौत के बाद आक्रोश भड़क गया है।आक्रोशित लोग शव को नही उठने दे रहे।एम्बुलेंस खड़ी है।प्रशासन समेत पुलिस बल मौजूद है।बावजूद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।लोगो का कहना है कि हर बार मुआवजे की घोषणा कर प्रशासन अपना पीछा छुड़ा लेती है।इस बार ऐसे नही होगा।हमे न्याय चाहिए।समस्या का समाधान चाहिए।
आक्रोशित जन समूह ने ऑयल टैंकर में तोड़ फोड़ भी की ।आग लगाने का प्रयास भी किया।इस दौरान समझाने बुझाने की पहल कर शांति का प्रयास कर रहे इंस्पेक्टर उग्रनाथ झा समेत पुलिस कर्मियों से धक्का मुक्की भी की गई ।इस क्रम में एक आक्रोशित युवक को भी जन सहयोग से नियंत्रण में लिये जाने की सूचना है।मामले में तनाव व आक्रोश बढ़ने के बाद एसडीओ श्री प्रकाश, डीएसपी राकेश कुमार ,सीओ हेमेंद्र कुमार समेत पुलिस प्रशासन की टीम घटना स्थल पर मौजूद है।उन्हें भी आक्रोश झेलना पड़ा।वे शांति व्यवस्था के लिए लगातार जूटे हुए है।पर उनकी बातें भी अनसुनी हो रही है।हालांकि,स्थिति नियंत्रण में है।परन्तु, तनाव कायम है।इस बीच नगर परिषद के पूर्व उप सभापति ई जितेंद्र कुमार समेत प्रबुद्ध जन मामले को शांती बनाये रखने की अपील में हैं।इधर,आक्रोशित लोगों में उग्रता कायम है।आंदोलन व बाजार बन्दी की चर्चा तेज है।
इस बीच मृतको की पहचान मोटर मैकेनिक सगीर अहमद के पुत्र हामिद(14 ) के रूप में हुई।जो ,सोना टॉकीज के पीछे एक मुहल्ले में रह रहते आये है।वे रामगढवा थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी के मूल निवासी बताए जाते हैं।घर पर किसी का अता पता नही है।जबकि,दूसरे की पहचान आदापुर के चिलझपटी निवासी शरण पटेल(10 ) के रूप में हुई।शव दुर्घटनास्थल पर ही पड़ा हुआ है।शरण मिस्त्री का चेला बताया जाता है
उधर,नेपाल से लौट रहे आयल टैंकर सँख्या wb 19एच 5136 के चालक की भी लोगो द्वारा भागते वक़्त जम कर पिटाई की सूचना है।मिली जानकारी के मूताबिक,वह झारखंड का निवासी विनोद कुमार बताया गया है।उसे नियंत्रण में ले लिया गया है।बताते है कि घटना पौने छह बजे घटी।इस टैंकर ने बच्चों को रौंद दिया।साइकिल से दोनो बच्चे जब गिर गए।तो,एक रौंदा गया।जब हो हल्ला हुआ।तो,ड्राइवर ने वाहन पीछे किये।फिर,दूसरा बच्चा भी रौंदा गया।हादसे ने लोगो को विचलित कर दिया।आक्रोश भड़क गया।घटनास्थल पर पुलिस सक्रियता नही दिखी।
![]() |
| मृत बच्चों की शव व टैंकर की तस्वीर |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.