Breaking News

मोतिहारी:जिला पुलिस कप्तान उपेन्द्र कुमार शर्मा ने 18 थानों में नये थानाध्यक्ष को किया पदस्थापित

जिला पुलिस कप्तान उपेन्द्र कुमार शर्मा ने 18 थानों में नये थानाध्यक्ष को किया पदस्थापित
एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा की फाइल फोटो
चम्पारण टुडे से राहुल कुमार
मोतिहारी:पूर्वी चंपारण जिले के अठ्ठारह थानों में नये थानेदार पदस्थापित किये गये है जिला पुलिस कप्तान उपेन्द्र कुमार शर्मा ने नव पदस्थापित सभी थानेदारों को अपने - अपने नव पदस्थापित थानों में अविलंब योगदान देने का निर्देश दिया है पुलिस अधीक्षक मोतिहारी के पत्रांक 5455 दिनांक 7.10.2017 के आलोक में जारी सूची के मुताबिक पुअनि विनोद कुमार सिंह को पुलिस केन्द्र से थानाध्यक्ष हरसिद्धि, पुअनि संतोष कुमार को पुलिस केन्द्र से थानाध्यक्ष पिपरा, पुअनि अश्वनी तिवारी को क.अ.नि गोविंदगंज थाना से थानाध्यक्ष कल्याणपुर, पुअनि संजीव कुमार को आदापुर थाना से थानाध्यक्ष केसरिया, पुअनि युसुफ अंसारी को पुलिस केन्द्र से थानाध्यक्ष घोड़ासहन, पुअनि सुधीर कुमार को पुलिस केन्द्र से थानाध्यक्ष बंजरिया, पुअनि शैलेन्द्र सिंह को क.अ.नि छतौनी थाना से थानाध्यक्ष छौड़ादानो, पुअनि दिवाकर कुमार काजी को क.अ.नि. रक्सौल थाना से थानाध्यक्ष जितना,पुअनि लालबाबू यादव को पुलिस केन्द्र से थानाध्यक्ष झरौखर, पुअनि किरण शंकर को पुलिस केन्द्र से प्रभारी जय बजरंग ओपी, पुअनि मुन्ना गुप्ता को पुलिस केन्द्र से थानाध्यक्ष महुअवा,पुअनि मोसिर अली को क.अ.नि पिपरा थाना से प्रभारी भेलाही ओपी,पुअनि राजेश रंजन को क.अ.नि नगर थाना से थानाध्यक्ष नकरदेई,पुअनि रविशंकर कुमार को क.अ.नि चकिया थाना से थानाध्यक्ष हरपुर, पुअनि पवन कुमार सिंह की थानाध्यक्ष कोटवा से थानाध्यक्ष लखौरा, पुअनि राजेश कुमार को थानाध्यक्ष शिकारगंज से थानाध्यक्ष कोटवा, पुअनि किशोरी चौधरी को पुलिस केन्द्र से थानाध्यक्ष आदापुर एवं पुअनि जितेन्द्र महतो को पुलिस केन्द्र से थानाध्यक्ष शिकारगंज में पदस्थापित किया गया है.एसपी कार्यालय की ओर से संबंधित सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय को आवश्यक कार्रवाई हेतू इस आशय की सूचना भेजी गयी है. दुर्गा पूजा के पहले से ही जिले में नये थानेदारों के पदस्थापना का कयास लगाया जा रहा था.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.