Breaking News

एसडीओ ने किया बृक्षारोपण

एसडीओ ने किया बृक्षारोपण
चंपारण टुडे से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा-प्रखंड क्षेत्र के एनएच 28 ए के बगल में अवस्थित पौराणिक हनुमान मंदिर के वर्षों से   अतिक्रमित व उपेक्षित प्रांगण में  अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रकाश ने शुक्रवार को बृक्षारोपण  किया। अतिक्रमण मुक्त होने के बाद इस मंदिर को देख लोगों के मन में एक नई उम्मीद जगी है। मंदिर परिसर से अतिक्रमण हटाये जाने के लिए फिर से लोगो ने प्रशासन को धन्यवाद दिया। बृक्षारोपण कार्यक्रम के पश्चात एसडीओ श्री प्रकाश ने कहा कि मंदिर परिसर में बृक्ष लगाना बहुत पूण्य का कार्य है। बृक्ष लगाना बड़ी बात नही है, इसकी देखरेख बहुत बड़ी बात है। श्री प्रकाश ने मंदिर परिसर में फिर से अतिक्रमण न हो इसकी सख्त हिदायत दी। स्थानीय लोगो से उन्होंने यहाँ की विधि व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करने की अपील की। साथ ही पर्यावरण को मद्देनजर रखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को यथासंभव वृक्ष लगाने की नसीहत भी दी। मौके पर स्थानीय मुखिया चंद्रिका प्रसाद , विनोद यादव,मो. मजमुल्लाह मियां, सुरेंद्र प्रसाद, रवि यादव , प्रमोद यादव, राकेश यादव, मलख , स्थानीय प्रशासन सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.