Breaking News

एम.के.मिशन हाई स्कूल भलुवहिया के परिसर में सत्संग का हुआ आयोजन

एम.के.मिशन हाई स्कूल भलुवहिया के परिसर में
सत्संग का हुआ आयोजन
सत्संग में शामिल गुरु भाई
चंपारण टुडे से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा-प्रत्येक मनुष्य में ठाकुर का वास होता है । जरूरत है उनके ठाकुरत्व को जगाने का। यह तभी संभव है जब मनुष्य किसी से ईर्ष्या द्वेष नहीं करें । पर हित में ही अपना हित समझे । दीन दुखियों की  सेवा करें और दीक्षा लेकर नियमानुसार सच्चे मन से श्रद्धा एवं भक्ति के साथ युगपुरूषोत्तम परमप्रेममय श्री श्री ठाकुर अनुकुलचंद्र जी का नाम- ध्यान एवं सुबह-शाम प्रार्थना करें। उक्त बातें पूर्व मुखिया रामगढ़वा सह गुरूभाई बाल किशोर प्रसाद ने रामगढ़वा एम.के.मिशन हाई स्कूल के परिसर में आयोजित सत्संग में उपस्थित विद्यार्थियों,गुरु भाइयों एवं माँओं को संबोधित करते हुए शुक्रवार की देर संध्या कही। वहीं संगीतज्ञ सह गुरुभाई एवं आइडियल पब्लिक स्कूल के निदेशक संजय दास ने अपने मन लुभावन और भक्ति से ओतप्रोत भजनों- सबसे सुंदर नाम ठाकुर जी ,जीवन खत्म हुआ तो जीने का ढंग आया, सांसो का क्या भरोसा रुक जाए कब कहां पर आदि के माध्यम से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक ध्रुव नारायण कुशवाहा व उनकी पत्नी सरिता कुशवाहा के द्वारा ठाकुर जी की  पूजा अर्चना , भोग एवं प्रणामी से  शुरू हुई । मौके पर विनोद कुमार सिंह ,अरमान राज, हिमांशु कुमार हिमकर, सुरेश साह, संजय तिवारी, ताराचंद्र प्रसाद ,दिनेश साह, संजय साह,राम नारायण साह, मोतीलाल साह, बुधन साह, शिवम कुमार ,मो. ईरशाद, अंजू कुशवाहा संजु कुशवाहा तथा रूबी देवी सहित दर्जनों बच्चे,गुरु माँ एवं गुरुभाई उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.