Breaking News

आइडियल पब्लिक स्कूल रामगढ़वा के निदेशक सह संगीत शिक्षक संजय दास मंगलवार की सुबह से लापता

आइडियल पब्लिक स्कूल रामगढ़वा के निदेशक सह संगीत शिक्षक संजय दास मंगलवार की सुबह से लापता
आइडियल पब्लिक स्कूल रामगढ़वा के निदेशक सह संगीत शिक्षक संजय दास जी का तस्वीर
चंपारण टुडे से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा- स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के सिसवनिया गांव निवासी सह संगीत शिक्षक व आइडियल पब्लिक स्कूल रामगढ़वा के निदेशक संजय दास मंगलवार की सुबह से अपनी सुगापंखी रंग की नई सीडी डिलक्स मोटरसाइकिल के साथ रामगढ़वा बाजार से लापता हो गए है। उनकी मोटरसाइकिल पर आगे उजला रंग के पेंट से (रा.स्वा.) लिखा हुआ है। श्री दास हनुमान आराधना मंडली भी चलाते है। उनके परिजनों ने मंगलवार की सुबह से ही अपने सभी सगे संबंधियों के यहाँ व संभावित जगहों पर तलाशी कर ली है। लेकिन उनका कहीं भी पता नहीं चल रहा है। इस बाबत उनके पुत्र हितेश कुमार रौशन ने आम लोगों से उनका पता लगाकर मोबाइल नंबर-8804290092  तथा एम.के.मिशन हाई स्कूल
हारमोनियम पर भजन गाते हुए श्री संजय दास
भलुवहिया रामगढ़वा के निदेशक डी.एन.कुशवाहा के मोबाइल नंबर-7992234179 तथा वाट्सप नंबर-9308601020 पर सूचित करने की गुहार लगाई है। अतः आप सभी वाट्सप ग्रुप व फेसबुक के साथियों से आग्रह है कि श्री संजय दास का कहीं भी पता लगे तो कृपया यथाशीघ्र उक्त मोबाइल नंबर पर सूचित करने का कृपा करेंगे । इस कृपा के लिए श्री दास का परिवार आपका आजीवन आभारी रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.