नेपाल चुनाव को लेकर दिल्ली काठमांडू मुख्य मार्ग पर लगा महाजाम
 |
| एनएच 28 ए पर रक्सौल से सुगौली तक लगे महाजाम का तस्वीर |
चंपारण टुडे से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा-नेपाल में चुनाव को लेकर बॉर्डर सील हो जाने की वजह से विगत 72 घंटों से दिल्ली काठमांडू मुख्य मार्ग 527 पर लगा महाजाम।जाम का आलम यह है की रक्सौल से लेकर सुगौली तक खचाखच गाड़ियां भरी हुई हैं। वहीं ट्रैफिक पुलिस की कमी के कारण दोनों साइड से गाड़ियां सड़क को पूर्ण रुप से जाम कर दी हैं।जिसकी वजह से दोपहिया व चार पहिया वाहनों को आने -जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को एनएच 28 ए के अलावा
 |
| जाम की तस्वीर |
रामगढ़वा बाजार के शंकर मंदिर चौक पर 3 घंटों तक दोनों तरफ गाड़ियां फंसी रही।वहां कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं दिखा जो जाम को खत्म कराने के लिए प्रयास करे।
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.