Breaking News

मुजफ्फरपुर में वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक ने पुलिस गाड़ी में मारी टक्कर,5 जवान की मौत,डीएसपी व ओपी प्रभारी घायल

मुजफ्फरपुर में वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक ने पुलिस गाड़ी में मारी टक्कर,5 जवान की मौत,डीएसपी व ओपी प्रभारी घायल
घटना स्थल पर तैनात पुलिस के जवानों की तस्वीर
चम्पारण टुडे मुजफ्फरपुर से कुमार गौरव की रिपोर्ट
मुजफ्फरपुर :- रविवार की देर रात करीब 12.50 बजे पानापुर अकुराहां के पास भीषण हादसे में 5 जवानों की मौत हो गई। मरने वालो में तीन सिपाही, एक हवलदार व एक चालक शामिल है। हादसे में डीएसपी पश्चिमी कृष्ण मुरारी प्रसाद व पानापुर ओपी प्रभारी डीएन झा घायल हो गए। दोनों घायलों को बैरिया स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। जहां डीएसपी की हालत चिंताजनक बनी है। मृत जवानों के शव को एसकेएमसीएच भेजा गया है। हादसा तब हुआ जब पुलिस टीम मोतीपुर से लौट रही थी। इसी दौरान पानापुर के अकुराहां ढाला के पास पुलिस वाहन चेक करने लगी। घटना के वक्त पुलिस जाइलो को चेक कर रही थी। उसी वक्त पुलिस टीम को हरियाणा नम्बर के एक ट्रक ने रौंद दिया।
     जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमले में अफरातफरी मच गई। डीआईजी अनिल कुमार सिंह, डीएम धर्मेंद्र सिंह, एसएसपी विवेक कुमार बैरिया स्थित नर्सिंग होम पहुंचे।
      इधर मौके पर सुरेंद्र सिंह नाम का जवान मौजूद था। जो जवानों के शव को लेकर एसकेएममसीएच आया था।  हादसे में मारे गए जवानों की पहचान विश्वमोहन शर्मा, विजय चौधरी, मुन्ना चैधरी, फरमान अंसारी के रूप में की गई है। पांचवे शव की पहचान जाइलो के चालक के रूप में कई गयी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.