मोतिहारी में बिहार नवयुवक सेना के जिलाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर घर के पास फेंका शव
*बिहार नवयुवक सेना के जिलाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर घर के पास फेंका शव*
हत्याकांड से नाराज उग्र लोगो ने आगजनी कर किया सड़क जाम
पुलिस जीप में की तोड़ फोड़
चम्पारण टुडे मोतिहारी से रवि गुप्ता/आकाश जयसवाल
मोतिहारी :- बिहार नवयुवक सेना के जिलाध्यक्ष जयनारायण ठाकुर की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर शव को उसके घर के पास झाड़ी में फेंक दी।उसका शव सोमवार सुबह शहर के कोल्हुअरवा मुहल्ला स्थित उसके घर से सौ मीटर दुर पर मिला,जबकि उसकी बाइक तीन किलो मीटर दुर मुफस्सिल थाना के सरेह से बरामद हुआ। हत्या से स्थानीय लोगो में आक्रोश फुट पड़ा।आक्रोशित लोगों ने पुलिस को खदेड़
जीप को क्षतिग्रस्त कर पलट दिया।वही टायर जला एनएच 28 सड़क को जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर सदर एसडीओ रजनीश लील,डीएसपी पंकज कुमार रावत नगर इंस्पेक्टर आनंद कुमार,छतौनी इंस्पेक्टर विजय कुमार यादव सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियो ने पहुंच स्थिति को संभाला।अपराधियों को चिन्हिंत कर उन्हें गिरफ्तार करने व हत्या के करणो का पता लगाने का आश्वासन देकर जाम को हटवाया। इधर घटना के पीछे प्रथमदृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा हैं।बताया
जाता है कि जयनारायण संगठन की बैठक मे हिस्सा लेने रविवार सुबह नौ बजे घर से निकला।वापस पांच बजे आया।सात बजे किसी ने उसको फोन कर बुलाया वह बाइक लेकर घर से निकला, उसके बाद वापस नही लौटा।परिजन उसके मोबाइल पर फोन लगाये तो स्वीच ऑफ था।रात भर परिवार वाले परेशान रहे, तबतक उसकी हत्या की खबर मिली।अपराधियों ने उसके गरदन मे काफी करीब से गोली मारी हैं,जिसके कारण गोली उसके सिर से होकर बाहर निकल गयी हैं।सदर डीएसपी श्री रावत ने बताया मामले कि छानबीन की जा रही हैं।मृतक के पॉकेट से उसका दोनो मोबाइल गायब हैं।मोबाइल नंबर का सीडीआर निकाला जा रहा है।बहुत जल्द हत्यारे की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
हत्याकांड से नाराज उग्र लोगो ने आगजनी कर किया सड़क जाम
पुलिस जीप में की तोड़ फोड़
![]() |
| हत्या कर फेंकी गयी शव व इनसेट में पुलिस जीप तथा सड़क पर आगजनी की तस्वीर |
मोतिहारी :- बिहार नवयुवक सेना के जिलाध्यक्ष जयनारायण ठाकुर की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर शव को उसके घर के पास झाड़ी में फेंक दी।उसका शव सोमवार सुबह शहर के कोल्हुअरवा मुहल्ला स्थित उसके घर से सौ मीटर दुर पर मिला,जबकि उसकी बाइक तीन किलो मीटर दुर मुफस्सिल थाना के सरेह से बरामद हुआ। हत्या से स्थानीय लोगो में आक्रोश फुट पड़ा।आक्रोशित लोगों ने पुलिस को खदेड़
![]() |
| सड़क पर आगजनी की तस्वीर |
![]() |
| क्षतिग्रस्त पुलिस जीप की तस्वीर |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.