Breaking News

बीरगंज छबकहिया सत्संग भवन में मनाया गया श्री श्री ठाकुर अनुकुल चंद जी का 130 वाँ जन्म दिवस महोत्सव

*बीरगंज छबकहिया सत्संग भवन में मनाया गया श्री श्री ठाकुर अनुकुल चंद जी का 130 वाँ जन्म दिवस महोत्सव* 

*इस अवसर पर आयोजित किया गया बिराट सत्संग समारोह*
श्री श्री ठाकुर अनुकुल चंद जी एवं बढ़ माँ का तस्वीर
चंपारण टुडे से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
बीरगंज(नेपाल):- बीरगंज छबकहिया सत्संग भवन में युग पुरुषोत्तम श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद जी का शुभ 130 वां जन्म दिवस महोत्सव एवं विराट सत्संग समारोह विभिन्न भौगोलिक कार्यक्रम सहित हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में रामगढ़वा पूर्वी चंपारण के संगीतज्ञ संजय दास तथा दरभंगा निवासी किंकर सिंह के म्यूजिशियन ग्रुप ने ईष्टप्राण ,मनमोहक तथा अध्यात्मिक भजनों से उपस्थित भक्तों व आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित भक्तगण
इस अवसर पर सह प्रति रित्विक अशोक कुमार चौरसिया ने समाज में विद्यमान विकृति, विसंगति ,ईर्ष्या-द्वेष,घृणा तथा नफरत आदि के उन्मूलन हेतु आदर्श व्यक्तित्व निर्माण के लिए मानव जीवन में योग पुरुषोत्तम् के दीक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने श्री श्री ठाकुर के आदर्श को अपने जीवन में अवलंबन कर रोग व शोक मुक्त ,सामाजिक,आर्थिक विकृति तथा विसंगति मुक्त प्रेम में आदर्श समाज के निर्माण पर विशेष रुप से प्रकाश डाला । कार्यक्रम के अंत में हजारों की संख्या में
कार्यक्रम में उपस्थित भक्तगण
उपस्थित भक्तों ने भंडारा का प्रसाद ग्रहण किया ।मौके पर उपस्थित रामगढ़वा( पू.चं.)  के ज्योति नारायण ठाकुर, सुखल सहनी, ध्रुव नारायण कुशवाहा,अरेराज के बृजकिशोर सिंह,पवन कुमार,अजय पांडेय, स्थानीय मेयर प्रत्याशी अजय कुमार ,अनिल कुमार,बीरगंज छबकहिया मांगलिक कार्यक्रम प्रेममय आदर्श समाज के अजय दुवेदी
श्रद्धालुओं को संबोधित करते अशोक कुमार
तथा दूर-देहात से आए भक्तों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.