Breaking News

मानवता कराहती रही,लोग तमाशा देखते रहे ,उपचार के अभाव में महिला की हुई मौत

*मानवता कराहती रही,लोग तमाशा देखते रहे ,लेकिन समय पर सहयोग के लिए न किसी ने हाथ बढ़ाया ,न पहुंची पुलिस,

* उपचार के अभाव में 25 वर्षीय महिला ने तोड़ा दम
महिला की शव की तस्वीर
चम्पारण टुडे से डी एन कुशवाहा की रिपोर्ट
रामगढ़वा-शुक्रवार की अहले सुबह रामगढ़वा रेलवे स्टेशन परिसर में मूर्छित होकर गिरी एक अज्ञात महिला को देख रेलवे कर्मचारियों ने सुगौली जीआरपी पुलिस को सूचना दी । लेकिन पुलिस समय पर जब नहीं पहुंची तो अंततोगत्वा मूर्छित होकर गिरी उक्त 25 वर्षीय महिला को रेल कर्मचारियों ने स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया ।जहां  चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला लाल रंग की सलवार सूट पहनी हुई थी। जो कहीं दूसरे जगह से आकर रेलवे स्टेशन पर विषपान कर ली थी। समय पर महिला का यदि उचित उपचार हो गया रहता तो शायद वह बच सकती थी। समाचार प्रेषण तक शव की पहचान नही हो सकी  थी।वहीं शव को सुगौली जीआरपी पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोतिहारी भेज दिया ।



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.