Breaking News

रामगढ़वा:प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक व बीसीएम अस्पताल परिसर में भिड़े ,आशा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

*प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक  व बीसीएम अस्पताल परिसर में भिड़े 
 *बीसीएम ने सीएस पूर्वी चंपारण के पास शिकायत पत्र भेजा 
*घटना मंगलवार की ढाई बजे घटी 
*आक्रोशित आशा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया 

प्रदर्शन करती आशा कार्यकर्ता गण
चंपारण टुडे से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा- स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार की दोपहर ढाई बजे अचानक भगदड़ मच गई ।हुआ यूं कि मंगलवार को करीब ढाई बजे एएनएम व आशा कार्यकर्ताओं की साप्ताहिक बैठक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रहस्त कुमार की अध्यक्षता में चल रही थी ।तभी हेल्थ मैनेजर आयुषी वर्मा के द्वारा बीसीएम प्रमोद बैठा से कोई कागजात की मांग की गई।इस पर बीसीएम ने कहा कि अभी मैं लेप्रोसी व टीवी का रिपोर्ट मेल कर रहा हूँ, थोड़ी देर में दें दूँगा।इसी पर आग बबूला होकर हेल्थ मैनेजर ने बीसीएम प्रमोद बैठा का कॉलर पकड़ते हुए ऑफिस में लेकर आयी और सारे एएनएम व आशा कार्यकर्ताओं के समक्ष ही दो- चार थप्पड़ जड़ दी ।जिसके बाद बैठक में अफरातफरी का माहौल उतपन्न हो गया ।वहीं इस घटना के संबंध में पीड़ित बीसीएम प्रमोद बैठा ने इसकी लिखित शिकायत सीएस को मेल पर दी । घटना से खिन्न प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रहस्त कुमार ने कहा कि ऐसे माहौल में काम करना बहुत ही कठिन है ।साथ ही घटना की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों के सामने हाथा पाई की घटना काफी निन्दनीय है ।इधर घटना के बाद आशा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में काम काज ठप कर दिया ।इस बाबत जानकारी लेने हेतु जब फोन किया गया तो बीएचएम आयुषी वर्मा ने अपना मोबाइल रिसीव नही किया ।जिसकी वजह से उनका पक्ष नही लिया जा सका ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.