कोटवा :- भाजपा भगाओ देश बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए राजद कार्यकर्ताओं की बैठक

छायाकार अमित के साथ अजित कुमार सिंह (चम्पारण टुडे) कोटवा
कोटवा :- थाना क्षेत्र के बझिया बाजार पर जट्टा सिंह उच्च विद्यालय के प्रांगण में राजद कार्यकर्ताओ की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता भोपतपुर दक्षिणी पंचायत के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद यादव के द्वारा किया गया। श्री यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बिहार के जनता के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया , उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को बिहार की जनता और विकास की चिंता नहीं उन्हें सिर्फ कुर्सी प्यारी है।राजद के प्रखंड अध्यक्ष सरोज यादव ने कहा कि बिहार की जनता अच्छी तरह जानती है कि गलत तरीके से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव तथा उनके परिवार के लोगो को भाजपा और नीतीश कुमार द्वारा फसाया गया है। राजद और बिहार की जनता इसका पुरजोर विरोध करेगी ।श्री यादव ने कहा आरोप एक बहाना था , नीतीश कुमार को भाजपा के गोद में जाना था।उन्होंने कार्यकर्ताओ से अपील करते हुए कहा कि 27 अगस्त को पार्टी द्वारा आयोजित भाजपा भगाओ देश बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पटना चलना है।बैठक में प्रदेश सचिव पूनम देवी, संजय यादव, उमाशंकर राम, सुनील राम, शांति देवी, फिरोज आलम सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
![]() |
| सभा को संबोधित करते राजद नेता |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.