Breaking News

रामगढ़वा बीडीओ की अध्यक्षता में हुई अनुश्रवण समिति की बैठक

रामगढ़वा बीडीओ की अध्यक्षता में हुई अनुश्रवण समिति की बैठक
बैठक की तस्वीर
चंपारण टुडे से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा-स्थानीय कृषि भवन के सभागार में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई अनुश्रवण समिति की बैठक । बैठक में बीडियो के द्वारा कहा गया कि रामगढ़वा प्रखंड में आई बाढ़ की विभीषिका को मद्देनजर  रखते हुए सिर्फ 5 पंचायतों में बाढ़ राहत सामग्री सहित अन्य सुविधाएँ मुहैया कराई । जिसमें-12 किलो खाद्य सामग्री रहेगा।इसके अलावा उनके खाते के माध्यम से 600 बाढ़ राहत, 13 हजार फसल की मुआवजा  तथा 9800 रुपये घर ढही इत्यादि का मिलेगा। जब प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि उक्त पांच पंचायतों के अलावा किसी भी पंचायत को बाढ़ राहत सामग्री या फसल इत्यादि का मुआवजा नहीं मिलेगा। तब प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधि नाराज हो गए ,और हंगामा करने लगे। इस पर विधायक प्रतिनिधि अरविंद पांडे ने कहा कि जब तक सोलहों पंचायत को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित नहीं करके उक्त सभी सुविधाएँ मुहैया नहीं कराई जाती है। तब तक  किसी भी पंचायत में बाढ़ राहत पैकेट का वितरण हमलोग नहीं करने देंगे । तत्पश्चात बैठक में सोलहों पंचायत को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने कथा बाढ़ पीड़ितों की सभी सुविधाएं मुहैया कराने से संबंधित प्रस्ताव पारित कर जिलाधिकारी के पास भेजा गया। इस बाबत जनप्रतिनिधियों के द्वारा कल बुधवार को एसडीओ श्री प्रकाश के नेतृत्व में पुनः अनुश्रवण समिति की बैठक कराने का निर्णय लिया गया ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.