Breaking News

घोड़ासहन:बाढ़ से हुए हजारों एकड़ में लगी फसल बर्बाद की क्षतिपूर्ति के लिए प्रमुख ने जिला प्रशासन से की मांग

प्रखंड में बाढ़ से हुए हजारों एकड़ में लगी फसल बर्बाद की क्षतिपूर्ति के लिए प्रमुख ने जिला प्रशासन से की मांग
प्रखंड प्रमुख नागेन्द्र सिंह यादव
चम्पारण टुडे घोड़ासहन से रिपोर्ट
घोड़ासहन:प्रखंड में आयी बाढ़ के कारण सीमावर्ती क्षेत्र समेत प्रखंड के लगभग सभी पंचायतों में हजारों एकड़ खेतों में लगे धान के फसल पानी मे डूब कर बर्बाद हो गए जिससे प्रखंड क्षेत्र के पीड़ित किसानो पर मुसीबतों का बोझ उत्पन्न हो गया हैै.किसान की आंखे अपने खेत मे लगे धान के फसल को देखकर पथरा गयी है.इलाके में हुयी फसल
खेत मे अपनी फसलों को देखकर चिंतित किसानों की तस्वीर
क्षति को लेकर प्रखंड प्रमुख सह जिला अध्यक्ष प्रमुख संघ नागेन्द्र सिंह यादव ने प्रखंड के लगभग सभी पंचायतों का भ्रमण करने के उपरांत चम्पारण टुडे को बताया की प्रखंड के लगभग सभी पंचायतों में लगे हजारों एकड़ धान के फसल बर्बाद हो गये.वही लगभग दो दर्जन तालाबो का मछली बाढ़
पानी मे डूबे फसलों के दिखाते किसान
के पानी में बह गये, सीमावर्ती क्षेत्रो में बड़े पैमाने पर मकान क्षतिग्रस्त हो गए तथा क्षेत्र के सभी सड़कों को भी भारी नुकसान हुआ है.किसानों की फसल क्षति के मुआवजे सहित पूरे प्रखंड को 50% बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग प्रखंड प्रमुख श्री यादव ने जिला प्रशासन से की है.इधर प्रखंड कृषि पदाधिकारी शिलानाथ झा ने बताया कि अबतक पूरे प्रखंड में 2678 एकड़ फसल क्षति का रिपोर्ट जिला को भेजी जा चुकी है.
नुकसान हुए खेतों की तस्वीर

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.