*एनएच 28 ए सड़क हुआ तालाब में तब्दील ,डर से गड्ढे नुमा एनएच को नहीं पार कर रहे हैं चार पहिया चालक*
*गुरुवार को एनएच 28 A हुआ था घंटों जाम,लोगों ने जताई नाराजगी*
 |
| नारेबाजी करते ग्रामीण |
चंपारण टुडे से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा-पिपराकोठी से रक्सौल तक एनएच 28 ए का निर्माण करा रही तातिया कंपनी की लचर व्यवस्था एवं कार्य से क्षुब्ध रामगढ़वा चौक के लोगों ने शुक्रवार को काफी नराजगी जताई। एक दिन की बारिश से दिल्ली- काठमांडू का यह मुख्य मार्ग रामगढ़वा धांगड़ टोली से चीरान तक तालाब में तब्दील हो गया है । जिसकी वजह से चालक सड़क को पार करने से डर रहे हैं। सड़क की स्थिति देखने के बाद पता ही नहीं चल रहा है कि गड्ढे़ में सड़क है या सड़क में गड्ढे। जिस सड़क का निर्माण 3 वर्ष पूर्व हो जाना चाहिए वह आज भी अधर में है और इस पर सरकार का नजर नहीं है । उक्त सड़क निर्माण में अभी तक कितने लोगों की जान चली गई है, कितनी गाड़ियाँ पलट गई और कितने लोग अपाहिज हो गए । फिर भी सरकार की
 |
| तलाबनुमा सड़क की तस्वीर |
नजर इस सड़क पर नहीं है । कोई ऐसा दिन नहीं है की कीचड़ में दो चार मोटरसाइकिल नहीं गिरे और चार पहिया गाड़ी नहीं फंसे।गड्ढे नुमा सड़क पर इतना पानी भर गया है कि शुक्रवार को घंटों सड़क जाम हो गया। जाम से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क निर्माण में तातिया के द्वारा लापरवाही बरतने का श्रेय स्थानीय सांसद संजय जायसवाल व सरकार को लोगों ने देते हुए उनके विरुद्ध नारे लगाए। नाराजगी जताने वाले लोगों में विनोद यादव, नागेश्वर प्रसाद, गोविंद यादव, विनोद कुशवाहा, मनोज यादव, प्रमोद कुशवाहा, कलाम मियां तथा रामबाबू यादव सहित अन्य लोग शामिल थे।
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.