Breaking News

अपराध पर विराम लगाना होगी प्राथमिकता व थानाध्यक्षों के कार्यो की होगी समीक्षा :- एसपी उपेन्द्र शर्मा

अपराध पर विराम लगाना होगी प्राथमिकता व थानाध्यक्षों के कार्यो की होगी समीक्षा : SP उपेन्द्र शर्मा

एसपी उपेन्द्र शर्मा
रवि गुप्ता (चम्पारण टुडे) मोतिहारी
मोतिहारी : अपराध नियंत्रण पुलिस की प्राथमिकता है, इस पर काम करेंगे। जिले में जनता के साथ मिलकर अपराध पर विराम लगाया जाएगा। जिले में थानाध्यक्ष के पद पर वैसे ही पुलिस अधिकारी रहेंगे, जिनका काम बेहतर होगा। काम में कमजोर पुलिस अधिकारी थानाध्यक्ष के पद पर नहीं रहेंगे। उक्त बातें पूर्वी चम्पारण जिले की कमान थामने के उपरांत नवपदस्थापित पुलिस कप्तान उपेंद्र कुमार शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि जिले में रंगदारी की घटनाएं हुई हैं। उनपर रोक लगाने के लिए प्रयास किया जाएगा। रंगदारी मांगने वाले अपराधी हर हाल में सलाखों के भीतर होंगे। फिलहाल दो अपराधी चिह्नित किए गए हैं, उनके पीछे टीम लगा दी गई है जल्द ही वे गिरफ्त होंगें।
उन्होंने साफ कहा है कि लोगों को भी कानून का पालन करना चाहिए। किसी भी स्थिति में बाइक पर तीन लोगों की सवारी नहीं करें। वहीं घर के अभिभावक यह सुनिश्चित करें कि कम उम्र के बच्चे बाइक नहीं चला सकें। चार पहिया वाहन के खरीदने के पहले, उसकी जांच कर लें। क्योंकि चोरी के वाहन भी लगातार बिक रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अक्सर ऐसा देखा जा रहा है कि कम उम्र के बच्चे अपराध कर रहे हैं। बच्चों में अपराध करने की प्रवृति बढ़ी है। ऐसे में समाज व परिवार का दायित्व है कि बच्चों पर इस तरह से ध्यान रखें, ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित रहे। किसी भी स्थिति में बच्चों को बाइक आदि नहीं दें।
वही पुलिस कप्तान श्री शर्मा ने योगदान देने के बाद सबसे पहले मिलने पहुंचे जिले के विभिन्न क्षेत्र के लोगों की बात सुनी। कहा कि जनता की समस्याओं का जल्द से जल्द निपटारा किया जाएगा। ज्यादा मामले भूमि विवाद के हैं, जिनका निबटारा थाना स्तर पर अंचल अधिकारी करेंगे।
पुलिस कप्तान श्री शर्मा ने कहा कि जिले में थानाध्यक्षों के काम के सत्यापन के लिए अगले तीन दिनों का अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत थानेदारों की कार्यशैली की जांच होगी। जांच में सामने आनेवाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर अभियान ए.एस.पी. सौरभ, मुख्यालय डीएसपी गौरीशंकर सिंह, सदर डीएसपी पंकज रावत व कई कार्यालय कर्मियों से आवश्यक जानकारी ली। इससे पहले परिसदन में नगर थाना के पुलिस निरीक्षक आंनद कुमार, छतौनी के विजय यादव, मेजर मनोज कुमार, सार्जेंट माधव ठाकुर से मिले जिनसे पुलिस कप्तान श्री शर्मा ने जिले के बारे में विंदुवार जानकारी ली।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.