Breaking News

जाली नोट के दो कारोबारी को देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ हरसिद्धि पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरसिद्धि पुलिस ने जाली नोट के दो कारोबारी को  देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

देसी कट्टा व गिरफ्तार अपराधियो के साथ थानाध्यक्ष 
रवि गुप्ता मोतिहारी (चम्पारण टुडे)
हरसिद्धि /मोतिहारी :- हरसिद्धि  थाना क्षेत्र के मटियरिया कोठी बाजार पर आज सुबह 9 बजे देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ जाली नोट के दो कारोबारी पकड़े गए ।पुष्टि करते हुए थानाध्ययक्ष राजू कुमार ने बताया कि छौड़ादानों थाना क्षेत्र के पुरषोत्तमपुर गांव निवासी अजय कुमार एवं तेनुआ नौतन पश्चिमी चंपारण निवासी प्रदीप यादव के बीच जाली नोट का सौदा हुआ था। मटियरिया कोठी बाजार पर स्कॉर्पियो से कुछ युवक उतरे और आपस मे विवाद होने लगा।उनके बीच विवाद सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो स्कॉर्पियो से कुछ युवक भाग गए तथा प्रदीप एवं अजय पकड़े गए ।उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस मिला। मौके पर पहुंचे चौकीदार तपसिर आलम खाँ की सूचना पर अरेराज इंस्पेक्टर अरविंद कुमार एवं हरसिद्धि थानाध्ययक्ष राजू कुमार सशस्त्र बल के साथ पहुंचे और दोनों को कब्जे में लेकर हथियार जब्त कर लिया । अजय ने बताया है कि वह प्रदीप को 25 हजार असली नोट दिया था।उसके बदले में प्रदीप को 50 हजार जाली नोट देना था। परंतु प्रदीप ने 25 हजार ले लिया और 50 हजार जाली नोट नहीं दिया। जिससे दोनों में विवाद उतपन्न हो गया। थानाध्ययक्ष ने बताया कि दोनों को पकड़कर हथियार सहित थाना लाया गया है। पूछताछ की जा रही है। इससे बड़े उद्भेदन की संभावना है।
साथ ही दोनों को जेल भेजा जाएगा ।
यहाँ बतादे की बिगत बर्ष में छतौनी थाना में अजय कुमार जाली नोट के साथ गिरफ्तार हुआ था।ये जाली नोट के पेशेवर धंधेबाज है।इन पर छौरादानो थाना में भी कई कांड दर्ज है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.