Breaking News

घोड़ासहन:चोरी की घटना को अंजाम देने आये तीन चोरो को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

चोरी की घटना को अंजाम देने आये तीन चोरो को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

गिरफ्तार तीनो चोर की तस्वीर
राहुल कुमार (चम्पारण टुडे)
घोड़ासहन:पुलिस ने गुप्त सूचना पर चोरी की घटना को अंजाम देने के फिराक में जुटे तीन कुख्यात चोरो को  मंगलवार की रात को घोड़ासहन बाज़ार से धर दबोचा तथा आज बुधवार को पुलिसिया पूछताछ के बाद जेल भेज दिया.थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि जेल भेजे गये तीन चोरो में गुलरिया टोला निवासी रविन्द्र कुमार, बाजार निवासी जैकी कुमार तथा झरौखर थाना क्षेत्र के अठमुहान निवासी राजकुमार पासवान का नाम शामिल है.थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया की पूछताछ के क्रम में चोरो ने बीते 17 मई को बंगाली चिक्तिकस्क डॉ.हलधर प्रसाद के घोड़ासहन अवस्थित उनके आवासीय घर मे हुई चोरी समेत अन्य कई जगहो पर हुई चोरी में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष श्री कुमार के अलावे पुअनि छोटेलाल पटवारी व ससस्त्र बल शामिल थे.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.