Breaking News

शिवहर- दूसरी सोमवारी को देकुली धाम पर हजारों श्रद्धालुआें ने किया जलाभिषेक

शिवहर- दूसरी सोमवारी को देकुली धाम पर हजारों श्रद्धालुआें ने किया जलाभिषेक

जल चढ़ाने के लिए कतार में लगे शिव भक्त
मनीष नन्दन सिंह (शिवहर) चम्पारण टुडे
शिवहर- सावन महिनें के दूसरी सोमवारी को नगर से लेकर गांव के सभी इलाकों में हर... हर... महादेव आैर बम.. बम.. भोले के जैकार से पूरा शिव नगरी भक्तिमय बातावरन में सराबोर हो गया!  एनएच 104 शिवहर- सीतामढी मुख्य पथ में पिपराही प्रखंड अन्तर्गत बागमती नदी स्थित बाबा भूनेश्वरनाथ देकुली धाम मंदिर पर हजारों श्रद्धालुआें ने डुब्बा घाट व तलाब से जलवोझी कर नंगे पाव चलकर बाबा को जलाभिषेक किया! इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम देखा गया साथ ही मंदिर परिसर में बाबा पर जलाभिषेक के लिए महिला व पुरुष श्रद्धालुआें की अलग-अलग लम्बी लाइन लगाई गई थी जो सुरक्षा कर्मियों के देख- रेख में हजारों श्रद्धालुआें ने बम.. बम.. भोले आैर हर.. हर.. महादेव जैकारों के साथ बाबा पर जलाभिषेक किया! वहीं मंदिर परिसर में भक्तजनों ने पूजा अर्चना कर नांग देवता का दर्शन किया!

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.