Breaking News

शिवहर- समाहरणालय द्वार पर कचड़ा डाल कर नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन

शिवहर- समाहरणालय द्वार पर कचड़ा डाल कर नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन

प्रदर्शन करते सफाईकर्मी
मनीष नंदन सिंह (शिवहर) चम्पारण टुडे
शिवहर-  नगर पंचायत के करीब दो दर्जन से अधिक सफाई कर्मियों ने समाहरणालय के मुख्य द्वार पर कचड़ा बिखेर कर नगर प्रशासन व जिला प्रशासन के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया! इस दौरान सफाई कर्मी हीरा, महेश, भोला, दिलीप ,बालदेव मेस्तर,करण मेहतर, अशोक मेहतर, राजेश मेहतर, नागेंद्र मेहतर, दिनेश मलिक, रीता देवी,विनोद मेहतर समेत कई ने बताया कि विगत 5 माह से सफाई कर्मियों का मजदुरी भत्ता नहीं दी जा रही है आैर मजदुरी भुगतान मांगने पर नगर पंचायत के जमादार राम विनय, नरेश ठाकुर, प्रीतम रावत, ड्राइवर श्रीभगवान साह, संतोष सिंह के द्वारा बार-बार गाली-गलौज व बदसलूकी के साथ बेइज्जत कर के नगर पंचायत कार्यालय से भगा देते हैं! जिसके विरोध में शहर को साफ-सफाई न कर के सभी सफाई कर्मी शहर के विभिन्न चौक- चौराहों पर गंदगी बिखेरकर विरोध प्रदर्शन किया है!

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.