पंस सदस्य एवं विद्यालय के सचिव ने शिक्षक कि जमकर की धुनाई, छिने 5 हजार 500 सौ रुपये

चंपारण टुडे से हिमांशु कुमार हिमकर की रिपोर्ट-
रक्सौल-प्रखंड क्षेत्र के कनना डुमरीया गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षक मो.फारूक को वहां के पंचायत समिति सदस्य अमानुल्लाह एवं उनके भाई इम्तियाज ने शनिवार को विद्यालय में ही जाकर जमकर धुनाई कर दी और जब वे बेहोश हो गए तो उनके पौकेट से 5 हजार 500 रुपये निकाल कर नौ दो ग्यारह हो गए। उपचारोपरांत होश आने पर इसकी जानकारी देते हुए पीड़ित शिक्षक ने बताया कि मैं 8 वीं कक्षा में पढ़ा रहा था,उसी वक्त विद्यालय के सचिव व पंस सदस्य अमानुल्लाह एवं उनके भाई इम्तियाज कक्षा में प्रवेश कर गए और विद्यालय से संबंधित कुछ पुछ-ताछ किए ,जब मैंने कहा कि विभाग से संबंधित कुछ भी जानकारी मैं देने में असमर्थ हूँ। आपको जो भी शिकायत करनी है विभाग के वरीय पदाधिकारी से कीजिए। इस पर वे भड़क गए और मुझे गाली देने लगे।जब मैंने मना किया तो दोनों भाइयों ने मेरी पिटाई कर दी एवं मेरे पौकेट में रखे 5 हजार 500 रुपये निकाल लिए।तत्पश्चात मैं किसी तरह विद्यालय के शिक्षकों के सहयोग से जान बचाकर वहाँ से भागे-भागे रक्सौल बीआरसी पहुँचा और अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रकाश को लिखित आवेदन देकर मामले की जांच कराने एवं दोषी उक्त दोनों लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई।इस पर अनुमंडल पदाधिकारी ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
![]() |
| पीड़ित शिक्षक मो.फारूक |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.