Breaking News

घोड़ासहन:टोंनवा में हुए फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में निजगढ़ (नेपाल) ने बेतिया को 3 गोल से हरा कप पर कब्जा जमाया

टोंनवा में हुए फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में निजगढ़ (नेपाल) ने बेतिया को 3 गोल से हरा कप पर कब्जा जमाया

विजयी टीम को कप प्रदान करते थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार व बीडीओ अलाउद्दीन अंसारी
घोड़ासहन : प्रखंड क्षेत्र के सीमावर्ती टोनवा उच्च विद्यालय के खेल मैदान में जय हनुमान स्पोर्ट्स क्लब टोनवा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबाल टुरनामेंट का फाइनल मैच शनिवार को पूर्व के विजयी टीम स्टुडेंटस क्लब बेतिया एवं नवयुवक क्लब नीजगढ (नेपाल) के बीच खेला गया जिसमें निजगढ़ (नेपाल) की टीम ने बेतिया की टीम को 3 गोल से हरा कप पर कब्जा जमाया। 27 जुलाई से शुरू हुए तीन दिवसीय टुरनामेंट के फाइनल में मुख्य अतिथि घोड़ासहन बीडीओ एवं घोड़ासहन सीअो एवं झडौखर थानाध्यक्ष अशोक कुमार, घोड़ासहन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार द्वारा संयुक्त तौर पर फाइनल मैच के विजेता निजगढ़ (नेपाल) टीम के कप्तान को विजयी ट्राफी (कप) प्रदान किया गया।पहले दिन का मैच बाबू वीर कुंवर सिंह स्पोर्ट्स क्लब सीतामढ़ी एवं स्टूडेंट्स क्लब बेतिया के बीच खेला गया था जिसमें बेतिया 2-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाया था। दुसरे दिन का मैच विरगंज नेपाल एवं नीजगढ नेपाल के बीच खेला गया जिसमें नीजगढ की टीम ने 2-1 से जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाया था। कार्यक्रम के आयोजक पंचायत के मुखिया पति विपिन कुमार ने बताया की इस टूर्नामेंट का प्रत्येक मैच बेहद रोमांचक रहा है। मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष कुश कुमार यादव, मुखिया विरेन्द्र सक्सेना, मुखिया संजीव कुमार उर्फ मंटू सिंह,मुखिया अवधेश प्रसाद पूर्व मुखिया अमरेंद्र कुमार कुशवाहा, टूर्नामेंट के व्यवस्थापक सतेंद्र यादव,  गौरीशंकर प्रसाद एवं नथुनी कुशवाहा समेत कई पंचायतों के प्रतिनिधि एवं हजारों की संख्या में दर्शक मौजुद थे। वहीं मंच का संचालन अभिमन्यु कुमार कृष्णवंशी एवं ओमप्रकाश कुमार के द्वारा किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.