एक मोटरसाइकिल चोर को चोरी के बाइक के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

चंपारण टुडे (रामगढ़वा) से हिमांशु कुमार हिमकर की रिपोर्ट-
रामगढ़वा-स्थानीय पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान शनिवार की देर शाम एक मोटरसाइकिल चोर को चोरी के बाइक के साथ गिरफ्तार किया है.इसकी जानकारी देते थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चोर की पहचान बेतिया जिला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बैधनाथपुर गांव निवासी राजेंद्र साह का पुत्र बब्लू साह के रूप में की गयी है.गिरफ्तार बाइक चोर रक्सौल की तरफ से एक चोरी की काले रंग की अपाची मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहा था जो रामगढ़वा रामनाथ पेट्रोल पंप के पास जैसे ही उसने पुलिस जीप को देखा, वह मोटरसाइकिल मोड़ कर भागने लगा. जिसे पीछा कर रामगढ़वा थाने के पुअनि अरुण कुमार सिंह व सस्त्र बल के द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार मोटरसाइकिल चोर को कांड संख्या 146 /0 17 के तहत रविवार को जेल भेज दिया गया.

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.