Breaking News

नीतीश मुझे 72 घंटों के लिए बिहार सौंप दें, एक भी अपराधी जिंदा नहीं बचेगा'-पप्पू यादव

*📝'नीतीश मुझे 72 घंटों के लिए बिहार सौंप दें, एक भी अपराधी जिंदा नहीं बचेगा'*

पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना देते पप्पू यादव
रवि गुप्ता मोतिहारी (चम्पारण टुडे)
मोतिहारी : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो एवं सांसद पप्पू यादव ने मोतिहारी में मृतक व्यवसायी इंद्रजीत प्रसाद जयसवाल के परिवार से मुलाकात की। व्यवसायी की हत्या 17 जुलाई की रात को अपराधियों ने छतौनी स्थित दुकान के पास ही गोली मारकर कर दी थी।पप्पू यादव ने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। साथ ही घटना की पूरी जानकारी ली। पप्पू यादव के पहुंचते ही पीड़ित परिवार का दर्द छलक पड़ा और पप्पू यादव भी उस माहौल में भावुक हो गए। परिवार से मिलने के बाद उन्होंने पार्टी फण्ड से पचास हज़ार रुपया पीड़ित परिवार को देने की घोषणा की। साथ ही पप्पू यादव ने जिला प्रशासन का अपराधियों के साथ गठजोड़ होने की बात बताते हुए कहा कि मोतिहारी में जिस प्रकार अपराधियों का समानांतर सरकार चल रहा है। राज्य सरकार को अविलम्ब डीएम और एसपी से लेकर थाना स्तर के पदाधिकारियों का तबादला कर देना चाहिए।उन्होंने कहा कि बिना जिला प्रशासन और राजनेताओँ के संरक्षण के अपराधियों में इतनी हिम्मत नहीं है कि वे किसी भी अपराधिक घटना को अंजाम दे सके। पप्पू ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार मुझे 72 घंटों के लिए राज्य का शासन सौंप दें, बिहार में एक भी अपराधी जिंदा नहीं बचेगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.