भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक सम्पन्न,अधिक से अधिक वोटरों को जोड़ने का निर्णय

चंपारण टुडे से हिमांशु कुमार हिमकर की रिपोर्ट-
रामगढ़वा-स्थानीय प्रखंड अंतर्गत आर्य समाज विवाह भवन के सभागार में गुरुवार को प्रखंड अध्यक्ष शशिभूषण सिंह की अध्यक्षता में भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक हुई। जिसमे केंद्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे 92 योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। बैठक के मुख्य अतिथि सुगौली विधायक रामचंद्र सहनी ने पार्टी स्तर पर बीएलओ 2 का गठन करने का निर्देश दिया।जो सभी 123 बूथों पर कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि बीएलओ 2 अपने-अपने क्षेत्र के 18 वर्ष से अधिक उम्र के अधिक से अधिक वोटरों को पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाएँगे।बैठक में 26 जुलाई को प्रत्येक ज़िला में रक्त दान कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया गया । वहीँ ज़िला महामंत्री प्रदीप शर्राफ ने सभी पंचायत अध्यक्षों को एक जुट होकर रूहानी संलग्नता के साथ पार्टी हित में कार्य करने की सलाह दी। मौके पर ज़िला उपाध्यक्ष छोटू तिवारी, वरिष्ठ नेता विपिन सिंह , विधायक प्रतिनिधि अरविन्द पांडेय, सगीर अहमद , नुरुल होदा ,लक्षमीना देवी तथा मीडिया प्रभारी अश्विनी झा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
![]() |
| बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं की तस्वीर |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.