Breaking News

कोटवा(पूर्वी चम्पारण):-ग्रामीणों ने जनसहयोग से नदी पर बनाया 65 फिट लंबा चचरी पुल

कोटवा(पूर्वी चम्पारण):-ग्रामीणों ने जनसहयोग से नदी पर बनाया 65 फिट लंबा चचरी पुल

ग्रामीणों द्वारा बनायी गयी चचरी पुल
छायाकार अमित के साथ अजीत कुमार सिंह कोटवा (चम्पारण टुडे)
कोटवा : प्रखंड के गुलरिया घाट के समीप समौती नदी पार आसपास के ग्रामीणों द्वारा 64 फीट लंबा चचरी पुल 5 दिन में बना दिया । इस चचरी पुल का उद्घाटन टलवा पोखर की तरफ से कल्याणपुर विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह एवं चितरिया की तरफ से कल्याणपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मनोज यादव एवं जिला परिषद सदस्य मनोज मुखिया ने संयुक्त रुप से किया । पहले चितरीया ,टलवा पोखर एवं भोपतपुर के बीच आने जाने में लगभग 4 से 5 किलोमीटर की दूरी तय करना पड़ता था ।  चचरी पुल के बन जाने से ये दूरी कम हो गया । जो काम सरकार न कर सकी वो काम ग्रामीणों द्वारा जनसहयोग से कर मिशाल बना दी ।
पुल का उद्घाटन करते विधायक सचिन्द्र सिंह
इस दौरान पूर्व मुखिया लखिन्द्र प्रसाद यादव, मुखिया जितेन्द्र यादव, अनिल सिंह, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद यादव, अमित कुमार, राजेश प्रसाद यादव, शम्भू प्रसाद यादव, बिनोद प्रसाद यादव, भूनाथ राय,सुभाष कुशवाहा, सत्यनारायण यादव, नागेन्द्र यादव, रमेश यादव, नंदू यादव आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.