पूर्वी चम्पारण:दो दिनों की मूसलाधार वारिश ने बिगाड़ी रामगढ़वा शहर एवं एन एच 28 A की सूरत
पूर्वी चम्पारण : दो दिनों की मूसलाधार वारिश ने बिगाड़ी रामगढ़वा शहर एवं एन एच 28 A की सूरत
डी.एन.कुशवाहा (रामगढ़वा)
रामगढ़वा- प्रखंड क्षेत्र में दो दिनों से हो रही मूसलाधार वारिश की वजह से एन एच 28 ए (527) सहित पूरा रामगढ़वा बाजार जलमग्न हो गया है। एनएच NH 28 ए धांगड़ टोली से लेकर चिरान तक सोती (पत्ली नदी) में तब्दील हो गया है। जिसकी वजह से छोटी-मोटी गाड़ियों का परिचालन भी बंद हो गया है।वहीं पुरा बाजार नरकमय हो गया है। इस वर्षा ने प्रशासन और जन प्रतिनिधियों के कार्यों की पोल खोल दी है।समय रहते यदि नाले की सफाई हुई रहती तो शायद बाजार बदसूरत नहीं होता।बाजार में जल जमाव होने से व्यवसायी वर्ग काफी प्रभावित हो गए है। बाजार के गोला रोड, मौलेशरी चौक, महावीर मंदिर चौक तथा दही बाजार क्षेत्र में नाले का पानी इस कदर बह रहा है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।नाले की बजबजाती कीचड़ सड़क पर जमा हो गया है। दूसरी ओर प्रखंड मुख्यालय और रेलवे स्टेशन को जोड़नेवाली तिलावे नदी पर बने नए पुल के दोनों तरफ इतना कीचड़ हो गया है कि कोई भी सवारी चलना मुश्किल है। हालाँकि इस वर्षा से किसान काफी खुश नजर आ रहे हैं,क्योंकि धान की रोपनी युद्ध स्तर पर शुरू हो गई है।इस बाबत किसान व मंगलपुर पटनी के पैक्स अध्यक्ष गुड्डू सिंह,संत सिंह,आचार्य मुकेश पांडेय,अरविंद पांडेय, ज्योतिषाचार्य सत्येन्द्र मिश्रा तथा उप प्रमुख पति छोटू तिवारी आदि लोगों ने कहा कि अब रोपनी में पंपींगसेट नहीं चलाना पड़ेगा और जिस धान की रोपनी कुछ दिन पहले हो चुकी है उसमें काफी हरिहरी आ जाएगी। इधर लगातार हो रही वर्षा व जल जमाव की वजह से विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति कम हो गई है ।जिसकी वजह से बहुतेरे विद्यालयों में दो-तीन दिनों की छुट्टी भी हो गई है।
![]() |
| सड़क की तस्वीर |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.