Breaking News

बाइक एवं पिकअप की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत

मृतक का शव व दुर्घटनाग्रस्त बाइक
रामगढ़वा/मुकेश कुमार
पूवीँ चम्पारण(बिहार):-रामगढ़वा प्रखंड के जैतापुर पंचायात के  बहुअरी गाँव के निवासी सह प्रखंड ग्रामसेवक-अकील अख्तर के एकलौता पुत्र मिन्टू अख्तर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी है।जानकारी के अनुसार मृतक मिन्टू अख्तर अपने गांव बहुअरी घर से 10 बजे सुबह में उजला टीवीएस अपाचे बाईक से बेतिया कि ओर जा रहा था,बेतिया जाने से पहले नौनोसती एन.एच 28 रोड के पास बेतिया की ओर से तेज रफ्तार में आरही लाल रंग के पीकअप वैन से अपाचे बाइक में  जोड़दार टक्कर हो गयी जिससे  बाईक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी।बाईक गाड़ी की पार्ट सभी अलग-अलग हो गयी।पिकअप गाड़ी गढ़े में पलट गयी।बेतिया के मुफ्फसिल थानाध्यक्ष ने दुरभाष पर बताया कि थाना पर नही रहने के कारण घटना के बारे में नही बता सकते।गांव बहुअरी के ग्रामीणो ने बताया कि पोस्टमार्टम होकर मृतक की शव घर आ गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.