Breaking News

“कलाम को सलाम” श्रद्धांजलि को प्रेरणांजली कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया गया।

“कलाम को सलाम” श्रद्धांजलि को प्रेरणांजली कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया गया। 

सभा को संबोधित करते ख्वाब फाउंडेन्सन के मुन्ना
मोतिहारी, 27 जुलाई 2017: डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की दूसरी पुण्य तिथि पर ख्वाब फ़ाउंडेशन के तत्वाधान में टाउन हाल के सभागार में “कलाम को सलाम” श्रद्धांजलि को प्रेरणांजली कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुभारंभ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के फोटो पर पुष्पांजलि के साथ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध गांधीवादी चिंतक श्री नारायण मुनिजी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व चेयरमैन प्रकाश अस्थाना, प्रसिद्ध रंगकर्मी व नगर पार्षद गुलरेज शहजाद के साथ डॉ. शशांक, डॉ. दीपक कुमार, अरुण कुमार, एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय कुमार, सचिव मो.ज़ुबैर एवं कन्वेनर मुन्ना भाई शामिल रहे। कार्यक्रम के उदघाटन के बाद ख्वाब फ़ाउंडेशन द्वारा संचालित
युवती को समान्नित किये जाने कि तस्वीर
छात्रावास के बच्चे अवनीश, विवेक, रंजीत,सुजीत, रौशन, सोनू द्वारा “यारो चलो बदलने की रूत है“ पर भाव नृत्य किया। तुरंत डॉ. कलाम के कार्यों एवं उपलब्धियों को बताते हुए “कलाम को सबका सलाम”पर रतन डांस अकैडमी के प्रतिभावन बच्चो द्वारा प्रेरणजंली के रूप मे नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद डॉ.
सभा मे उपस्थित भीड़ की तस्वीर
कलाम के जीवन पर आधारित डॉक्युमेंट्री फिल्म “कहानी कलाम की”का प्रदर्शन हुआ। डॉ. कलाम के जीवन एवं उनके विचारों को युवाओं में प्रचारित करने हेतु उनके पुण्य तिथि पर हजारों युवाओं को एक मंच प्रदान किया गया जिसमे विभिन्न रचनात्मक कार्य के जरीय प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में मोटिवेशनल कार्यशाला का भी आयोजन किया गया जिसके मुख्य स्पीकर के र्रोप में अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त यूथ मोटिवेटर मुन्ना भाई, युवा मो. जुबैर एवं संजय कुमार शामिल रहे। युवाओं को प्रेरित करते हुए मुन्ना भाई ने कहा कि एक युवा का सफल हो जाना देश की सबसे बड़ी सेवा है। एक युवा का सफल होना आज के समय मे एक प्रेरणा के साथ डॉ कलाम के सपना “विकसित भारत” के निर्माण में एक महत्वपूर्ण योगदान है। खुद की सफलता के साथ अपने गाँव को विकसित करने का पहल होना चाहिए। इसके लिए हर गाँव –पंचायत में एक पुस्तकालय के साथ हॅप्पी स्कूल की स्थापना हो जिससे हमारे नैनिहाल के भविष्य को उज्जवल किया जा सके । विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों द्वारा कलाम के विचारों को युवाओं से लेकर ग्रामीणों को प्रेरित करना चाहिए जो ख्वाब फ़ाउंडेशन सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में कर रही है।  वही युवा शिक्षक मो. ज़ुबैर ने युवाओं को संबोधित करते हुए पूरे जोश जुनून के साथ अपने सपनों को पाने के लिए लग जाना चाहिए। युवा अगर चाहे तो असंभव को संभव कर सकता है और युवाओं ने यह करके दिखाया है। वही यूथ मोटिवेटर व चिंतक , शिक्षक संजय कुमार उर्फ अवतार सर ने तो युवाओ के जोश को दुगुना कर दिया। अपने प्रेरक वक्तव्य से उपस्थित युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि किसी भी कार्य को अंजाम तक पहुँचाने के लिए आपसी समन्वय के साथ रणनीति होनी चाहिए।    
कार्यक्रम के अगले चरण में  पैनल डिस्कशन का आयोजन विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के बीच कराया गया जिसका विषय “भारत को 2020 तक विकसित राष्ट्र बनाने में राजनीति एवं युवाओं की भूमिका” जिसका संचालन पटना से डेलि बिहार न्यूज़ के युवा संपादक विकर्ण राज वर्मा ने किया। डिस्कशन काफी गर्माहट के साथ हुआ जिसमे युवा प्रतिभागियों ने अपने-अपने विचार रखे और विकर्ण राज ने सवालों से सभी को घेरा। डिस्कशन में शामिल हुए आरएलएसपी से युवा अध्यक्ष रामपुकार सिन्हा, एनएसयूआई से बिट्टू यादव, जाप से लक्ष्य कुमार सिंह, बीजेपी से अनवर फारुकी, जेडीयू से दिलीप कुमार कुशवाहा,
शामिल रहे।
वही युवाओं के मन को टटोलने हेतु एक वाद-विवाद का  आयोजन किया गया जिसका संचालन संजय कुमार ने किया। युवों ने बड़े ही रोचक तरीके से भारत के बारे में अपनी बातों को मंच पर रखा। विषय था “क्या भारत 2020 तक विकसित राष्ट्र बन सकता है?”। युवाओं ने इसके इसके समर्थन एवं विरोध में खुलकर बाते राखी जैस्पर दर्शको का खूब तालियाँ मिला।  इस वाद-विवाद में शामिल होने वाले प्रतिभागी में शाहिबा प्रवीण, करिश्मा भारती, अमरेन्द्र कुमार, कुमोद रंजन, कुमारी प्राची,मनीषा सिंह, रितेश भारद्वाज, रवि रौशन कुमार। आरती कुमारी शामिल रही। कार्यक्रम के मध्य में उपस्थित दर्शको से भी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने हेतु आइडिया लिया गया। सबसे रचनात्मक आइडिया को बनाने वाले समूह को सम्मानित भी किया गया। वही कार्यक्रम के अंत में डॉ. कलाम के विजन2020 के लक्ष्य को हासिल करने में लगे चंपारण के कुछ कर्मयोगियों को विभिन्न सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले कर्मयोगियों में मैट्रिक परीक्षा में ग्रामीण परिवेश से संघर्ष के साथ अच्छे अंक लाने वाले आदर्श कुमार, अभिषेक कुमार एवं प्रशांत कुमार को स्टार परफोरमर अवार्ड से सम्मानित किया गया तो वही डॉ दीपक कुमार, पत्रकार नीरज कुमार, आलोक फ़ाउंडेशन के समाजसेवी आलोक कुमार, कृषक उमाशंकर प्रसाद् को विजनरी ऑफ 2020 अवार्ड से सम्मानित किया गया । अंतराष्ट्रीय स्तर पर चंपारण का परचम लहराने वाली अभिलाषा भारती को “शाईनिंग स्टार ऑफ चंपारण”, युवा समाजसेवी पप्पू कुमार को “मि. चंपारण चंपारण अवार्ड”, प्रसिद्ध रेडियो क्रिकेट कमेंटेटर लिटल गुरु को “यंग अचीवर अवार्ड”, महिला समाजसेवी शिक्षिका डॉ किर्ति कुमारी को “चंपारण गौरव सम्मान” एवं किसानो के  हक के लिए संघर्षशील किसान हरिदयाल कुशवाहा को “ग्रामीण रत्न अवार्ड” से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन युवा प्रतिभा अद्यानंद गौतम एवं योगेश ने सामूहिक रूप से किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रवि रौशन, उज्जवल कुमार, ब्यूटी कुमारी, मनीषा कुमारी, राजन कुमार, कुन्दन कुमार कश्यप, इंद्रदीप, प्रणय कुमार, विवेक कुमार, अमरेश कुमार,अभिषेक कुमार, रजनीश कुमार, अतुल आनंद, निखिल कुमार सिंह, सुनील कुमार, ऋषभ |            

 


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.