Breaking News

घोड़ासहन:टोंनवा में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ आयोजन

घोड़ासहन:टोंनवा में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ आयोजन

उद्घाटन करते एसएसबी के योगेन्द्र सिंह व झरौखर थानाध्यक्ष अशोक कुमार
घोड़ासहन:प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र के टोंनवा उच्च विद्यालय के खेल मैदान में जय हनुमान स्पोर्ट्स क्लब टोंनवा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन गुरुवार को हुआ.आयोजन के पूर्व मैच का उद्घाटन झरौखर थानाध्यक्ष अशोक कुमार तथा एसएसबी इंस्पेक्टर योगेन्द्र सिंह के द्वारा संयुक्त तौर पर फीता काटकर किया गया.जानकारी देते टूर्नामेंट के आयोजनकर्ता विशुनपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विपिन कुमार कुशवाहा ने बताया कि तीन दिवसीय इस टूर्नामेंट फुटबॉल मैच में आज वीर कुंवर सिंह स्पोर्ट्स क्लब (डुमरा) सीतामढ़ी तथा स्टूडेंट्स फुटबॉल क्लब बेतिया के बीच खेला गया.मौके पर एसएसबी के सब इंस्पेक्टर सावर सिंह,मुखिया वीरेन्द्र सक्सेना,पूर्व मुखिया अमरेन्द्र कुमार,पूर्व सरपंच अस्तानन्द प्रसाद, राजवंशी कुशवाहा, शिव शंकर प्रसाद, बिंदा प्रसाद, सत्येंद्र यादव,गौरीशंकर प्रसाद सहित सैकड़ो की संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे वही संवाद प्रेषण तक खेल जारी था.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.