रामगढ़वा:फरार अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
रामगढ़वा (मुकेश कुमार) :-रामगढ़वा प्रखंड के मंगलपुर पंचायत के पटनी गाँव के निवासी एक साल से फरार अभियुक्त रीतु सिंह को गुरूवार दोपहर में स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।इसकी पुष्टि करते हुऐ थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त रीतु सिंह के विरुद्ब मंगलपुर निवासी मुक्तिनाथ सिंह ने मारपीट का आरोप लगाया था,जिसका कांड सं.22/16हैं।मिली जानकारी के अनुसार 10/04/2016 में राजनीति प्रतिद्बंदित व जमीनी विवाद को लेकर छ:लोगो पर (1)सुभाष सिंह,2.रुपेन्द्र सिंह3.सलेन्द्रसिंह4.ब्रजेन्द्र सिंह5.वरूण सिंह सभी लोगो ने मुक्तिनाथ सिंह के दरवाजे पर जमकर मारपीट व गाली गलौज की थी।जिसमें मुक्तिनाथ सिंह के बड़े पुत्र चन्द्रेशवर सिंह व छोटे पुत्र पैक्स अध्यक्ष गुड्डु सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गये थे।इस बाबत गुड्डु सिंह के पिता मुक्तिनाथ सिंह ने छ:लोगो पर नामजद अभियुक्त बनाया था,जिसमें गुड्डु सिंह द्बारा वरीय पदाधिकारी से सिकायत करने के बाद अभी तक एक आरोपी रीतु सिंह की गिरफ्तारी हुई,शेष लोग अभी भी स्वतंत्र घुम रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.