कोटवा:- बेलगाम हुये अपराधी, सड़क निर्माण में लगी कंपनी पर की गोलीबारी

छायाकार अमित के साथ अजीत कुमार सिंह कोटवा:-
कोटवा : थाना क्षेत्र के जसौली पट्टी पंचायत के मदुआहा बाजार के समीप शुक्रवार को तीन हथियार बंद अपराधियों ने सड़क निर्माण कर रहे एक सड़क निर्माण कंपनी के कार्य स्थल पर पंहुच कर दहशत पैदा करने की नीयत से अंधाधुंध बारह राउण्ड फायरिंग तथा जेसीबी के शीशे तोड़ दिए और आराम से चलते बने। घटना के दौरान निर्माण कंपनी के कर्मचारी जान बचा कर आस पास के खेतों में जाकर छुप गए । घटना के सुचना पर पंहुची पुलिस को घटना स्थल से 5 खोखे मिले है । घटना के बाद डीएसपी सदर पंकज रावत ने थाना पर पंहुच कर स्थिति का जायजा लिया । प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरेंद्र कुमार सिंह निर्माण कंपनी नाबार्ड से बनने वाले 3 करोड़ 30 लाख की लागत से बनबीरवा तुरहा टोली से तेनुआ चौक तक 4 किलो मीटर लंबी सड़क का निर्माण कर रही है । इसी क्रम में शुक्रवार को दोपहर बाद एक बिना नंबर की अपाची बाइक पर तीन हथियार बंद अपराधियों ने पंहुच कर निर्माण कंपनी के मुंशी राजकुमार को कंपनी के मालिक से 5 प्रतिशत रंगदारी देने को कहा । नहीं देने पर पुनः आने तथा एके 47 चलाने की बात कह जेसीबी पर फायरिंग कर शीशे तोड़ दिए । और फायरिंग करते हुए आराम से निकल गये । प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि बाइक पर पीछे बैठे दो अपराधियों के दोनों हाथों में दो दो पिस्टल था जबकि बाइक चला रहा अपराधी हेलमेट पहना था और उसके कमर के पास भी एक पिस्टल था । अपराधी की उम्र 18 से 20 वर्ष के बताई गई हैं । इसी बीच सुचना पर संवेदक पिपरा थानाक्षेत्र के कुंवरपुर निवासी वीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा थाना पंहुच कर आवेदन देने की प्रक्रिया की जा रही है ।इधर मामले में थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि अपराधिओं की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.