Breaking News

कोटवा : हृदय गति रूकने से भाजपा पंचायत अध्यक्ष की मौत

हृदय गति रूकने से भाजपा पंचायत अध्यक्ष की मौत

शव को कंधा देते विधायक सचिन्द्र सिंह
छायाकार अमित के साथ अजित कुमार सिंह कोटवा
कोटवा : थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम  जसौली पट्टी  पंचायत के भाजपा पंचायत  अध्यक्ष श्रीकांत सिंह 50 वर्षीय का अचानक हृदय गति रुक जाने से इलाज के लिये  कोटवा ले जाने के क्रम मे मौत हो गई हैं।सिहं की मौत से  पूरे गांव मे शोक की लहर हैं।  ग्रामीणों का कहना है कि वे सुबह सभी लोग से मिले थे। लेकिन भीषण गर्मी मे पहले उनका ब्लड प्रेशर बड़ गया, उसके बाद हार्ट अटैक हो गया। उनके शवयात्रा में कल्याणपुर विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह , भाजपा कोटवा प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद यादव , जटाशंकर सिंह समेत दर्जनों की संख्या में लोग शामिल हुए । ये जानकारी भाजपा के मीडिया प्रभारी अमित कुमार ने दी ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.