Breaking News

सीतामढ़ी : बैरगनिया एसएसबी के जवानों ने 9 सौ बोतल शराब के साथ 2 को किया गिरफ्तार

जब्त शराब व गिरफ्तार कारोबारियो के साथ एसएसबी के जवान
बिनोद कुमार बैरगनिया
बैरगनिया : एसएसबी के जवानों ने नेपाल के गौर शहर से शराब की तस्करी कर बैरगनिया लाते समय बॉर्डर पर 9 सौ बोतल सौफी शराब के साथ दो तस्करो को गिरफ्तार कर सीतामढ़ी उत्पाद विभाग को सौप दिया है।20 वी बटालियन के सहायक सेनानायक ललित मोहन डोवाल ने बताया कि गुप्त सूचना के आलोक में बॉर्डर के बागमती कैम्प, हेडक्वाटर के जवानों की संयुक्त टीम सबइंस्पेक्टर हवा सिंह के नेरतुत्व में नाका लगाकर व पेट्रोलिंग पार्टी बनाकर रविवार की अहले सुबह पीलर संख्या-344/6 के पास से शराब की खेप को भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कराते समय नगर के गांधीनगर, साहुनगर ,अशोगी गाँव के राजकुमार पासवान, संतोष कुमार को गिरफ्तार कर 3 सौ एम. एल. के 9 सौ बोतल सौफी शराब को जप्त कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की गयी ततपश्चात सीतामढ़ी उत्पाद विभाग के अधिकारी को तस्कर व शराब आवश्यक करवाई के लिए सौप दिया गया।मालूम हो कि एसएसबी व पुलिस की लाख कोशिशों के बाबजूद शराब की तस्करी का धंधा रुकने का नाम नही ले रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.