Breaking News

पूर्वी चम्पारण: ढाका के भी एक प्रोफेसर के पुत्र ने यूपीएससी की परीक्षा में मारी बाजी,क्षेत्र में खुशी की लहर।

मोहित कुमार की फाइल फोटो
भागेश्वर चौधरी की ढाका से रिपोर्टिंग
सिकरहना : ढाका का भी एक लड़का मोहित कुमार ने यूपीएससी की परीक्षा में मारी बाजी. वह ढाका थाना के हनुमान नगर गांव के प्रोफेसर मदन चौधरी का पुत्र है.उसे पूरे भारत मे 606 वां रैंक मिला है.विदित हो कि मोहित के पिता डा.मदन चौधरी मुजफ्फरपुर मे प्रोफेसर हैं.मोहित आदर्श नगर ,नया टोला मुजफ्फरपुर  मे अपने माता मधु देवी व प्रो.पिता के साथ रहकर मुजफ्फरपुर के डीएवी मे वर्ग पांच तक व उसके बाद आर के मिशन देवघर से
मोहित कुमार के परिवार के साथ की तस्वीर
सीबीएससी का परीक्षा 95%अंक प्राप्त कर उतीर्ण की और करीब दो वर्षों तक राजस्थान के कोटा मे तैयारी के बाद आईआईटी मे कामयाबी हासिल कर धनबाद से बीटेक व एमटेक की पढाई पुरी कर कैम्पश सेलेक्शन के बावजूद पढाई से बाज नही आया और गत् वर्ष यूपीएससी के लिखित परीक्षा मे मात्र ०1 अंक से पिछे छुट गया. बावजूद मोहित अपनी असफलता से घबराये बगैर अपनी कामयाबी के लिऐ दिन रात परिश्रम कर आईएएस की मंजिल 606 रैंक प्राप्त कर हासिल करने मे कामयाब रहा.मोहित कुमार के सफल होने से हनुमान नगर के साथ सिकरहना अनुमंडल व पूर्वी चम्पारण जिला सहित पूरे बिहार गौरवान्वित है.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.