चिरैया में पिकअप की ठोकर से आशा कार्यकर्ता की मौत,विरोध में सड़क जाम
चिरैया में सड़क दुर्घटना में आशा कार्यकर्ता की मौत,
आक्रोशित लोगों ने नीरपुर में किया सड़क जाम, ढाका- मोतिहारी सम्पर्क भंग
मोतिहारी : आज गुरुवार की तड़के करीब पांच बजे पूर्वी चम्पारण जिले के ढाका-मोतिहारी पथ में चिरैया थाना क्षेत्र के नीरपुर गांव के निकट स्टेट हाइवे पर हुई सड़क दुघर्टना में आशा कार्यकर्ता अंजलि देवी (45)की मौके पर ही मौत हो गयी.इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने नीरपुर में सड़क जाम कर दिया जिससे ढाका-मोतिहारी के बीच आवागमन प्रभावित हो गया था. चिरैया थाना पुलिस मौके पर पहुंच स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई थी. सिकरहना के डीएसपी बमबम चौधरी के अनुसार,आज सुबह करीब पांच बजे चिरैया थाना क्षेत्र के नीरपुर गांव निवासी सुरेश प्रसाद की पत्नी अंजलि देवी (45) टहलने निकली थी.वह मुख्य पथ के किनारे रोज की तरह टहल रही थी कि मोतिहारी की ओर से ढाका की ओर जा रही एक तेज रफ्तार पीक अप भान ने ठोकर मार दी जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई.वह आशा कार्यकर्ता के पद पर कार्यरत थी. दुर्घटना के बाद पीक अप भान का चालक पिकअप लेकर भागने में सफल रहा. सूचना पर चिरैया थाना पुलिस मौके पर पहुंच स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई थी. समाचार लिखे जाने तक शव को ले ग्रामीण सड़क जाम किये हुए थी.

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.