Breaking News

ढाका में 53 किलों चांदी के साथ घोड़ासहन के व्यवसायी पुत्र समेत दो को पुलिस ने किया गिरफतार

*53 किलों चांदी के साथ घोड़ासहन के व्यवसायी पुत्र समेत दो ढाका में गिरफतार*
*सिकरहना एसडीओ एवं डीएसपी के निर्देष पर व्यवसायी के घोड़ासहन के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी*
*छापेमारी के दौरान नही खुला आवासीय घर का दरवाजा*
*व्यवसायी के शान्ति नगर स्थित घर के अलमीरा से साढे 9 किलों चांदी बरामद*

बरामद चांदी की तस्वीर
सिकरहना : ढाका पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की अहले सुबह स्थानीय बस स्टैंड में छापेमारी कर बनारस से लेकर आरहे 53 किलों चांदी के साथ दो युवको को गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तार युवको की पहचान घोड़ासहन थाना क्षेत्र के बाजार निवासी सह मशहूर स्वर्ण व्यवसायी नागेन्द्र प्रसाद स्वर्णकार के पुत्र गौतम कुमार एवं दुकान के ही स्टाफ गुलेरिया टोला निवासी अरुण कुमार के रूप में कई गयी है. गिरफ्तार किये गए व्यवसायी पुत्र से पुलिस के द्वारा हूंई पूछताछ के बाद इस मामले में सिकरहना एसडीओ मनोज कुमार रजक एवं एसडीपीओ बमबम चौधरी के निर्देश
जब्त चांदी के साथ व्यवसायी पुत्र (दाएं)
पर घोड़ासहन अंचलाधिकारी सह दण्डाधिकारी उदय शंकर मिश्रा के नेतृत्व में घोड़ासहन की स्थानीय पुलिस के सहयोग से व्यवसायी के आवासीय घर समेत विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान टीम जब स्थानीय भगत सिंह अवस्थित आवासीय घर पहूँची तो घर का दरवाजा अन्दर से बंद था.
घोड़ासहन में बरामद चांदी का वजन करते हुए की तस्वीर
जिसे लाख कोशिशो के बावजूद नही खुलवाया जा सका. महिला पुलिस की कमी एवं सर्च वारंट नही होने के कारण  निराश होकर पदाधिकारियों को वहां से वैरंग लौटना पड़ा. पुनः सूचना पर टीम के द्वारा शान्ति नगर स्थित व्यवसायी के आईडिया टावर अवस्थित घर के गोदरेज में छिपाकर रखे गए लगभग साढे नौ किलों चांदी बरामद किया गया. टीम द्वारा गोदरेज से ही अन्य दर्जनों दस्तावेज भी बरामद किया गया. वहीं व्यवसायी के पंचवटी होटल अवस्थित स्वर्ण दूकान को भी शील कर दिया गया तथा घर एवं दूकान के बाहर एक-एक चौकीदार की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है. छापेमारी टीम में
बन्द दुकान को सील करने की तैयारी करती पुलिस टीम
दण्डाधिकारी मिश्र के अलावें थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार, पुअनि अरविन्द कुमार, पुअनि छोटेलाल पटवारी तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
*व्यवसायी से बरामद आभूषण के वजन और बिल में अंतर*
ढाका गांधी चौक स्थित बस स्टैंड से गिरफ्तार दो व्यवसायियो से बरामद आभूषण का जब वजन किया तो 53 किलो चांदी पायी गयी. वही कारोबारियो के पास मात्र 22.057 किलो ग्राम का बिल मिला.बिल वाराणसी के कुमार के अलंकार ठठेरी बाजार एवं हनी ज्वेलरी विन्देश्वरी पैलेस वाराणसी का बताया गया.
*व्यवसायी ने पुलिस पर लगाया आरोप*
गिरफ्तार कारोबारी गौतम कुमार का कहना है कि चांदी के समान के अलावा 30 ग्राम सोना भी था जिसे पुलिस ने जब्ती के दौरान गायब कर दिया.हालांकि डीएसपी ने आरोप को खारिज कर दिया.कहा यदि उसके पास सोना था तो कागजात क्यो नही दिखाए.जांच चल रही है.टैक्स चोरी का मामला है.डीएसपी बमबम चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना पर करवाई हुई है.कारोबारी का आरोप गलत है.उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.सख्त करवाई की जाएगी.कारोबारियो के घर और प्रतिष्ठान पर भी छापेमारी की जा रही है.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.