Breaking News

अगामी 5 ज़ून को पटना में आयोजित वार्ड/पंच द्वारा धरना प्रदर्शन रद्द - उदय जयसवाल

बैठक की तस्वीर
दरभंगा : वार्ड सदस्य पंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष उदय जायसवाल ने दरभंगा ज़िला ईकाई द्वारा आयोजित विशाल धरना प्रदर्शन को सम्बोधित  करते हुए कहा कि राज्य कैबिनेट ने पंचायती राज आधिनियम 2006 में संसोधन प्रस्ताव लाकर एक लाख चौदह हजार सात सौ तेतीस (114733)वार्ड सदस्यो को योजना चयन एवं क्रियांवयन का अधिकार माननीय मुख्यमंत्री जी  बिहार सरकार द्वारा दिया गया हैं .माननीय मुख्यमंत्री नितिश कुमार जी को बधाई दिया .वही अगामी 5 ज़ून को पटना में आयोजित धरना प्रदर्शन को रद्द कर दिया गया हैं .अगामी 5ज़ून  को ही बिहार के सभी ज़िला मुख्यालय में अधिकार रैली निकालकर ज़िलापदाधिकारी महोदय के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री नितिश कुमार जी को धन्यवाद ज्ञापन सभी ज़िलाध्यक्ष सौपेगे .वही प्रदेश कोषाध्यक्ष रौशन  सिंह ने कहा कि संघ को मजबुत करते हुए केन्द्र प्रायोजित   योजना (मनरेगा .आवास योजना सहित )को वार्ड सभा पारित एवं क्रियानवयन के अधिकार हेतु संघर्ष  जारी रहेगा .मौके पर प्रदेश महासचिव राजीव रंजन मनी समेत हजारो कि संख्या में  वार्ड सदस्य पंच सदस्य उपस्थित थे .

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.