Breaking News

सिकरहना:ढाका के पचपकड़ी में नाबालिग के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार

साभार: गूगल

दिलीप गुप्ता रिपोर्टिंग पचपकड़ी 
सिकरहना  : पचपकड़ी ओपी थाना के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सोमवार की शाम घटित हुई है. हैवानियत की हदे पार कर एक भाई द्वारा अपने ही रिश्ते के नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म किया गया. आरोपित मो तज्जमुल् ने बच्ची को बहला फुसला कर भंडार पदुमकेर रोड में पुलिया के पास ले गया और उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाया. घटना के बाद पीड़ा से कराह रही बच्ची को सड़क से गुजर रहे टेम्पों चालक ने किसी तरह गांव पहुंचाया. बच्ची द्वारा आप बीती बताये जाने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने युवक को पकड़ जम कर धुनाई की. इस बीच सूचना पर पहुंचे ओपी थानाध्यक्ष सज्जाद गद्दी ने पहले आरोपी को अपने गिरफ्त मे लिया. वही लहू-लुहान बच्ची को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ढाका पहुंचाया.


  • ढाका के पचपकड़ी में भाई ने रिश्ते को किया शर्मसार 
  • आरोपित की ग्रामीणों ने की धुनाई 
  • पीड़िता का किया गया ऑपरेशन 
  • पॉस्को एक्ट के तहत होगी कार्रवाई



बच्ची की गंभीर स्थिति एवं हो रहे रक्तश्राव को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर किया गया. इधर डीएसपी बमबम चौधरी ने बताया कि पीड़ित बच्ची का रक्तश्राव रोकने के लिए ऑपरेशन करना पड़ा. उन्होंने बताया कि पॉस्को एक्ट के तहत एक सप्ताह में पुलिस न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित कर आरोपित को शीघ्र सजा दिलाने का प्रयास करेगी. इधर पीड़िता के मां के आवेदन पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. वही आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.    
वही घटना की घोर निंदा करते हुए ढाका के पूर्व विधायक सह  भाजपा नेता पवन जयसवाल ने रेप पीड़िता को न्याय के साथ बेहतर इलाज कराने के लिए प्रशासन से मांग की है एवं आरोपी को स्पीडी ट्रायल चला कर जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाने की पुलिस प्रशासन से मांग की है.निंदा करने वालो में पूर्व विधायक श्री जयसवाल के अलावे भाजपा ढाका जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद,सांसद प्रतिनिधि पप्पू चौधरी, नगर अध्यक्ष दिलीप श्रॉफ सहित अन्य भाजपा नेताओं ने घटना की घोर निंदा करते हुए आरोपी को जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग जिला प्रशासन से की है.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.