Breaking News

पकड़ीदयाल:कमाण्डर जीप से लगी ठोकर , मौके पर ही बाइक सवार युवक की हुई मौत

*कमाण्डर से लगी ठोकर मौके पर मोटरसाइकिल वाले कि मौत*
*22 मई को मृत युवक की होने वाली थी शादी*
मृतक का शव
राजेश जयसवाल उर्फ पप्पू जयसवाल की रिपोर्टिंग
पकड़ीदयाल :कमांडर जीप से ठोकर लगने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत।मृत युवक की पहचान थाना क्षेत्र के सिरहा पंचायत के नन्दकिशोर सहनी पिता बच्चन सहनी के रूप में हुई है।मृतक का घर सिरहा पंचायत के कटास टोला में है।नन्दकिशोर सहनी का उम्र 21साल बताया जा रहा है।नन्दकिशोर सहनी अपने मेहमान को मधुबन से पहुचा कर घर के तरफ आ रहा था।तभी चोरमा से कमाण्डर जीप गाड़ी तेजी से जा रही थी।ड्राइवर ने नियनत्रन खो बैठा गलत साइड से मोटरसाइकिल वाले को टकर मार डाला।मोटरसाइकिल वाले नन्दकिशोर सहनी को सर मे गहरी चोट लगने के कारण  मौके पर मौत हो गई।जानकारी के अनुसार नन्दकिशोर सहनी के बडे भाई का शादी 11 मइ को हुआ था।भाई कि शादी मे गलेम्बर मोटरसाइकिल दहेज मे मिला था।जिसका न.BR O5U 9378 है।औऱ नन्द किशोर का भी शादी इसी माह मे 22 मई को होना था।घरपरिवार के लोगो का रो रो कर बुरा हाल है।घटना स्थलपर उपस्थित पकडीदयाल के दरोगा अशोक प्र गुप्ता।सिरहा पंचायत के भूतपूर्व मुखिया दिनेस प्र.,राजेस प्र.,सरपंच रामयोध्या साह

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.