Breaking News

मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना की राशि वार्ड विकास समिति के खाते में हस्तांतरित करने से वार्ड सदस्यों में हर्ष

अबीर लगाकर खुशियां मनाते वार्ड सदस्य संघ
बनकटवा :प्रखंड क्षेत्र के बिजबनी दक्षिणी पंचायत अंतर्गत जगीरहा छठ घाट परिसर में शनिवार को वार्ड सदस्य संघ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष अनहोती साह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिले के तुरकौलिया प्रखंड अंतर्गत मथुरापुर पंचायत के मुखिया राकेश मिश्रा व पंचायत सचिव द्वारा मुख्यमंत्री निश्चय योजना  की राशि वार्ड विकास समिति के खाते में हस्तांतरित कर विकास कार्य को चालू किए जाने को लेकर हर्ष व्यक्त किया गया । विकास कार्य को गति दिए जाने को लेकर संघ की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा कार्य की शुरुआत करने वाले मुखिया राकेश मिश्रा को बधाई दी गई । बैठक को संबोधित करते हुए संघ के संयोजक उदय जायसवाल ने कहा कि गांव के विकास के लिए सभी मुखिया को आगे आना चाहिए और मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना को सफल बनाने में सहयोग करते हुए वार्ड विकास समिति के खाते में राशि का हस्तरान्तरित किया जाना चाहिए ।हर्ष ब्यक्त करने वालो में अनहोती साह, राजकुमार मंडल,गौरीशंकर साह,घुनिया देवी सहित कई अन्य शामिल है ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.