Breaking News

मुजफफरपुर: एके 47 की मैगजीन एवं हथियारों के साथ बद्री ओझा सहित दर्जनों अपराधी गिरफ़्तार

गिरफ्तार अपराधियो के साथ पुलिस
राजेश जयसवाल उर्फ पप्पू जयसवाल की रिपोर्टिंग
मुजफफरपुर: एके 47 की मैगजीन एवं हथियारों के साथ बद्री ओझा गिरफ़्तार। मुज़्ज़फ़्फ़रपुर के कुख्यात अंजनी ठाकुर को संरक्षण देने के मामले में पुलिस ने बद्री ओझा को मिठनपुरा थाना क्षेत्र सहित दस अन्य को विभिन्न थाना क्ष्रत्रों से किय गिरफ्तार ॥
भारी मात्रा में हथियार और गोलियां सहित एके 47 का मैगजीन जप्त।

बद्री ओझा दो दशक पुर्व मुजफ्फरपुर मे जरायम की दुनिया का बेताज बादशाह माना जाता था ॥

एसएसपी ने की प्रेस कांफ्रेंस मे जानकारी देते हुए बताया कि मुजफ्फरपुर में लगातार एके 47 से हुए हत्या और रंगदारी के अभियुक्त अंजनी ठाकुर को संरक्षण देने के आरोप में बद्री ओझा की गिरफ्तारी की गयी है ॥ पुलिस ने पिछले दिनों चंडीगढ़ से कुख्यात अंजनी ठाकुर के दो सूटरों  को गिरफ्तार किया था ॥ पुलिस को दोनो सूटरों ने बहूत सी जानकारी दी थी जिसके आधार पर यह गिरफ्तारी की गयी ॥बद्री ओझा के घर से पुलिस को 7पॉइंट 6 एम एम की दो पिस्टल ,9 एम एम की एक पिस्टल ,दो देसी कट्टा ,एके 47 का मैगजीन ,47 का 30 गोली ,7 . 6 का 34 गोली ,9 एम एम का 4 गोली,सैमसंग मोबाइल और एक 1 काला बैग मिला है। पुलिस जल्द ही अंजनी को भी गिरफ्तार करने में सफल होगी।

वही दूसरी ओर लूट का योजना बनाते बड़ा संगठित कुख्यात अपराधियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल*

*लोडेड देसी कट्टा,जिंदा कारतूस, स्प्रिट,डोडा के साथ धराया अपराधी।*


मोतीपुर पुलिस के विशेष जाँच टीम ने बहुत बड़ा कामयाबी को हासिल की हैं।  जानकारी के अनुसार  आज से कुछ महीनो पूर्व में मोतीपुर थाना क्षेत्र के बरजी एनएच 28 पर चावल लदा मिनी ट्रक को लूटने के बाद अपराधियों ने ट्रक में आग लगा दिया था। जिसमे जलकर चालक अनिल यादव की मृत्यु हो गयी थी।  मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार के आदेशानुसार पश्चमी डीएसपी अजय कुमार के नेतृत्व में  कांड की उदभेदन की  जा रही थी । की  गुरुवार के दिन मुजफ्फरपुर सर्विलांस से अचानक खबर मिली की धनैया स्थित एक लाईन होटल पर अपराधियो के गिरोह का जमवाड़ा लगा हुआ हैं। रोड में चल रहे बड़ी वाहनों को लूटने की योजना बनाई जा रही हैं। सुचना मिलते ही मोतीपुर इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में  आनन फानन में  एक टीम  गठित कर कुख्यात अपराधीयो को संरक्षण देने वाली अपराधिओं को देसी लोडेड कट्टा, ज़िंदा कारतूस,नशीली सुई, स्प्रिट 35 लीटर,डोडा 1 किलो,चावल चार बोरी के साथ चार अपराधियो  को पुलिस ने दबोची हैं। बता दे की योजना बना रहे अपराधी भागने के फ़िराक में थे की मोतीपुर के जगजीवन चौक स्थित चेकिंग अभियान चलाकर  सरैया थाना निवासी लड्डू कुमार सिंह सहित तीन अन्य को  पुलिस ने दबोच ली।दबोचे गए अपराधी में सरैया के लड्डू कुमार उर्फ़ समीर, गुड्डू सिंह, तीसरा साहेबगंज के नविन कुमार सिंह,पारु के अभय कुमार सिंह शामिल हैं। इस बाबत एसएसपी विवेक कुमार ने मोतीपुर पुलिस द्वारा पायी गयी कामयाबी को सराहना करते हुए कहाँ की गिरफ्तार अपराधिओं को जेल भेज दी गयी हैं। पुलिस द्वारा लगातार अभियान जारी हैं। छापेमारी टीम में इंस्पेक्टर अनिल कुमार यादव, साहेबगंज प्रभारी थानाध्यक्ष नवीन, मोतीपुर एसआई लाल कुमार पासवान शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.