कोटवा :- बेखौफ अपराधियों ने मुंशी को गोली मारकर की लूटपाट
बेखौफ अपराधियों ने मुंशी को गोली मारी
छायाकार अमित के साथ अजीत कुमार सिंह कोटवा
कोटवा : थाना क्षेत्र के गढ़वा खजुरिया चौक के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर लहना कर लौट रहे मुंशी को गोली मारकर नगदी सहित बहीखाता लूट लिया । घायल मुंशी अरुण कुमार पासवान का प्राथमिक उपचार स्थानीय निजी नर्सिंग होम में कर बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी भेजा गया । घायल श्रुति टेक्सटाइल मोतिहारी के मुंशी ने बताया कि बझिया से लहना कर मोतिहारी लौटने के क्रम में एक जगह पर दो पैशन प्रो बाइक पर सवार चार अपराधी पीछा करते हुए मेरे दाहिने पैर में गोली मारकर बुरी तरह जख्मी कर पॉकेट से 15,000 नगद बैग में, रखे साड़ी एवं जरूरी कागजात लूट कर भोपतपुर की तरफ भाग निकले । प्रभारी थानाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है ।
छायाकार अमित के साथ अजीत कुमार सिंह कोटवा
![]() |
| घायल मुंसी की तस्वीर |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.