Breaking News

मोतिहारी:बंजरिया प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं की समस्याओं को लेकर हुई बैठक

बैठक की तस्वीर
मोतिहारी : बंजरिया प्रखंड क्षेत्र की सेविका सहायिकाओ की बैठक आज रविवार को शहर के नरसिह बाबा के प्रांगण में हुआ जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सह प्रखंड अध्यक्ष कुमारी प्रियंका ने किया.बैठक में सभी सेविका सहायिकाओ की समस्या को सुना गया जिसमे सेविकाओ ने बताया कि 2 साल से क्रयपंजी नही मिला है. परियोजना पदाधिकारी चली गई  अब हम सब किससे मांगे तो अध्यक्ष ने बताया कि अपने अपने क्षेत्र के महिला पर्यवेक्षिका से मांगे.वही केंद्र संख्या 62 की सहायिका ने बताया कि मेरा मानदेय 2 साल से बाकी है और मै सभी पदाधिकारी से बोली पर आज तक नहीं मिला है. केंद्र संख्या 102 की सहायिका व 10 की सेविका के मानदेय का भी वही हाल है.इसे गंभीरता से लेते हुए  सचिव रीता कुमारी ने बताया कि आप सब पहले अपने से आवेदन देके परियोजना पदाधिकारी को सुचना दे अगर एक सप्ताह मे समस्या का निदान नही होता है तो प्रखंड कमिटी अपने स्तर से निदान हेतु आवेदन देगी.
बैठक में उपाध्यक्ष ईशरत प्रवीण, संयोजक सरोज कुमारी ,कोषाध्यक्ष सलेहा खातुन, उपसचिव  रेनु कुमारी , उपकोषाध्यक्ष सुमिला कुमारी, सीमा देवी, विनीता कुमारी,  कविता कुमारी एवं मीना देवी सहित सैकड़ो की संख्या में सेविका व सहायिका उपस्थित थी.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.