Breaking News

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र को मिला, "लोकतंत्र की जननी वैशाली गौरव स्मृति" पुरस्कार

बिहार के लाल सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र को मिला, "लोकतंत्र की जननी वैशाली गौरव स्मृति" पुरस्कार*

*मशहूर युवा सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र को वैशाली डीएम रचना पाटिल ने किया पुरस्कृत*

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र को सम्मानित करते वैशाली डीएम रचना पाटिल व एसपी राकेश कुमार
वैशाली : वैशाली महोत्सव में बेहतरीन कला प्रदर्शन के लिए गोपालगंज डीएम रचना पाटिल एवं एसपी राकेश कुमार द्वारा बुके, स्मृति चिन्ह व् प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.*

*वैशाली महोत्सव में मधुरेंद्र की कलाकृतियां काफी सुर्खियां बटोरी हैं। इसको लेकर चम्पारण के होनहार लाल के लिए  पैतृक ग्राम घोड़ासहन बिजबनी समेत पुरे जिले वासियों में ख़ुशी की लहर  हैं।*

*बता दे की हाल ही में लोकतंत्र की जननी वैशाली महोत्सव में उसके द्वारा प्रदर्शन की गयीं दस फिट उच्ची व् तीस फिट लंबी केंद्र सरकार के कार्यक्रम "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" तथा पुरे बिहार में एक साल तक चलने वाली बिहार सरकार की कार्यक्रम "चम्पारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष " की भब्य कलाकृति आकर्षण का केंद्र रहीं.*

*उत्सव में आये बिहार के पर्यटन मंत्री अनीता देवी और कला एवं संस्कृति मंत्री शिवचंद्र राम समेत कई नामचीन राजनीतिज्ञों व् वरीय प्रसासनिक हस्तियों ने भी खुले दिल से कलाकृतियों की सराहना की.*

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.