सुपौल: धूमधाम से मनाया गया हनुमान जयंती
अश्विनी सिंह, राघोपुर (सुपौल)।
राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के गनपतगंज स्थित हनुमान मंदिर में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी धूम धाम से मनाया गया हनुमान जयंती। हनुमान जयंती के अवसर पर 48 घंटे का अष्टयाम संकीर्तन मंदिर कमिटी द्वारा करवाया गया। लगातार 48 घण्टे तक चलने वाले इस अष्टयाम संकीर्तन में देश- विदेश से आये हुए कलाकारों के द्वारा रंगीन बेच व् मीठी सुरों के माध्यम से 'हरे राम हरे कृष्ण ' के आवाज़ में अलग-अलग धुनों पर राम नाम सुनाकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। शाम होते ही रंगीन बेच देखने के लिए दर्शकों का ताँता लगा रहा। स्वंय राघोपुर प्रखंड प्रमुख चंदा देवी व् प्रमुखपति बीरू मालाकर अष्टयाम समापन के समय में मौजूद रहे व् 24 घंटे तक अपना अष्टयाम भी करवाया। मंदिर अध्यक्ष नवीन भंडारी व् मंदिर के पुजारी भगवान झा की देख रेख में 48 घंटे का यह अष्टयाम कार्यक्रम का समापन हुआ। अष्टयाम कार्यक्रम के पश्चात प्रखंड प्रमुख की तरफ से श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था की गयी थी।कार्यक्रम के दौरान राघोपुर थाना की पुलिस बल भी दिखी । कार्यक्रम को सफल बनाने के पीछे और भी कई श्रद्धालुओं का सहयोग रहा जिसमे मुख्य रूप से ओमप्रकाश गुप्ता,गंगा यादव,रामचंद्र शर्मा,अरविन्द सिंह,गुड्डू चौधरी,मुकेश यादव व् अन्य का योगदान रहा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.